फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi free dtc bus ride for women from bhaiya dooj know all details about it

केजरीवाल ने निभाया वादा, आज से महिलाओं के लिए डीटीसी बस में सफर मुफ्त

Tue, 29 Oct 2019 03:40 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 29 Oct 2019 03:40 AM IST
विज्ञापन
Delhi free dtc bus ride for women from bhaiya dooj know all details about it
डीटीसी बस में सफर करतीं महिलाएं - फोटो : ANI

दिल्ली सरकार की ओर से सोमवार को देर रात डीटीसी की बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर का तोहफा मिल गया। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक महिलाओं को डीटीसी की एसी और नॉन एसी बसों में सफर के लिए सिंगल जर्नी ट्रैवल पास जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


हालांकि महिलाएं इन बसों में टिकट भी खरीद सकती हैं। इस अधिसूचना को सभी डीटीसी बसों के लिए मंगलवार से लागू किया जा रहा है।

विज्ञापन


उधर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल त्यागराज स्टेडियम में चल रहे सिविल डिफेंस कर्मियों के बस मार्शल प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी दिल्लीवासी एक परिवार की तरह हैं। मैं इस परिवार के बड़े बेटे की तरह हूं। इसलिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए अधिक चिंतित रहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बसों में 13000 मार्शल हो जाएंगे। सभी बसों में इनकी तैनाती होगी। पहले बसों में 3400 मार्शल थे। इन सभी की ड्यूटी शिफ्ट में होगी। सीएम ने मार्शलों से कहा कि बस में मेरी बहनों, माताओं व बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब आपके हाथ में है।

मार्शल बस में हर तरह की आपात स्थिति से तो निपटेंगे ही, बीमार की मदद भी करेंगे। कल से बसों में महिलाओं का किराया उनका यह भाई देगा। दिल्ली सरकार ने महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई पहल की हैं।

तीन लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि नवंबर से दो लाख स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। बसों में तैनात 13 हजार मार्शलों में 6 हजार सिविल डिफेंस कर्मी हैं, जबकि 7 हजार पूर्व होमगार्ड हैं।
 

उल्लेखनीय सेवा के लिए 15 बस मार्शल सम्मानित

सीएम ने बेहतरीन काम करने वाले 15 मार्शल को सम्मानित किया। इन्होंने आपात स्थिति में यात्रियों की मदद की थी। सीएम ने उम्मीद जताई कि इसी तरह भविष्य में भी बस मार्शल यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ आपात स्थिति में उनकी मदद करेंगे। मार्शल को ट्रेनिंग देने वाली संस्था जगोरी की निदेशक जया वेलंकर ने कहा कि महिलाओं के लिए बस सर्वाधिक लोकप्रिय परिवहन सेवा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed