फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Fraud in the name of job under pradhanmantri rojgar scheme

दिल्ली: प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना के तहत नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी

Sat, 12 Jun 2021 05:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 12 Jun 2021 05:32 PM IST
सार

राजापुरी, मधु विहार निवासी पूजा विष्ट ने डाबड़ी थाने में ठगी की शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि उसने नौकरी पाने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट क्विकर पर अपना बायोडाटा अपलोड कर रखा है। 

विज्ञापन
Delhi Fraud in the name of job under pradhanmantri rojgar scheme
fraud - फोटो : pixabay

विस्तार

दिल्ली के डाबड़ी इलाके में प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना के तहत नौकरी का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पूरी प्रक्रिया में शुल्क लगने की बात कहकर पीड़िता से एक लाख की ठगी कर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ठगी का मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस को शक है कि इस तरीके को अपनाकर कई लोगों से ठगी की गई होगी। 
विज्ञापन


राजापुरी, मधु विहार निवासी पूजा विष्ट ने डाबड़ी थाने में ठगी की शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि उसने नौकरी पाने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट क्विकर पर अपना बायोडाटा अपलोड कर रखा है। एक दिन उसके पास अभिषेक कुमार नाम के व्यक्ति का फोन आया।
विज्ञापन


जिसने बताया कि वह प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना से बात कर रहा है। सरकार ने इस कंपनी को लोगों को रोजगार देने के लिए बनाया है। वह इस कंपनी को वर्ष 2015 से चला रहा है। उसने कहा कि सरकार इसके लिए आवेदकों को 85 हजार रुपये देती है। जिससे फोन, लैपटॉप खरीदना होता है। नौकरी पाने वालों को सिर्फ एक सौ एसएमएस करने होते हैं। इसके एवज में उसे प्रतिमाह 26 हजार रुपये वेतन मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद आरोपी ने 85 हजार रुपये जमा करने के लिए पीड़िता से उसका बैंक खाता नंबर मांगा। लेकिन अगले दिन ही उसने बताया कि आरबीआई ने रुपये जमा करने पर रोक लगा दी है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अब शुल्क देने होंगे। इस तरह से अलग अलग तरीके बताकर पीड़िता से शुल्क लेकर बैंक खाते में करीब एक लाख रुपये जमा करवाए गए।


एक लाख रुपये देने के बावजूद नौकरी नहीं लगने पर पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ और उसने साइबर क्राइम यूनिट में अपनी शिकायत दी। जिसकी छानबीन करने के बाद 10 जून को इस बाबत डाबड़ी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed