{"_id":"5c19f47ebdec2256c73ec72b","slug":"delhi-former-cm-sheila-dixit-on-alliance-with-aap-whatever-party-high-command-say-we-will-accept","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप से गठबंधन की अटकलों पर शीला दीक्षित का बड़ा बयान, कहा- पार्टी जो कहेगी हमें मंजूर होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप से गठबंधन की अटकलों पर शीला दीक्षित का बड़ा बयान, कहा- पार्टी जो कहेगी हमें मंजूर होगा
Wed, 19 Dec 2018 01:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 19 Dec 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
शीला दीक्षित
- फोटो : ani
बीजेपी को हराने और विपक्ष को एकजुट करने में लगी कांग्रेस पार्टी अक्सर ही दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की बात को नकारती रही है। लेकिन तीन राज्यों में बड़ी जीत मिलने और डीएमके के नेता एमके स्टालिन द्वारा राहुल गांधी के नाम को विपक्ष के प्रधानमंत्री के तौर पर पेश किए जाने के बाद से लगता है कि कांग्रेस हर विपक्षी पार्टी को अपने साथ लाना चाहती है।
विज्ञापन
शायद यही वजह है कि दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित से जब पूछा गया कि क्या आने वाले चुनाव में कांग्रेस आप से गठबंधन कर सकती है तो उनका बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने इस सवाल पर कहा कि जो भी पार्टी हाई कमांड का जो भी निर्णय हो वह हम मानेंगे।
विज्ञापन
हालांकि आप और कांग्रेस के गठबंधन की बातें काफी समय से चल रही हैं। लेकिन कभी आप नेता तो कभी कांग्रेस के नेता इस बात से इनकार करते रहते हैं। कहा तो ये भी गया कि सीटों के बंटवारे पर दोनों पार्टियों की बात नहीं बन पाई जिस वजह दोनों पार्टियां पास आते-आते रह गईं। लेकिन अब शीला दीक्षित के इस बयान से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों पार्टियां 2019 में दिल्ली में गठबंधन कर सकती हैं।
विज्ञापन
Former Delhi CM, Sheila Dikshit on possibility of an alliance with AAP: Whatever the High Command decides, we will accept it. pic.twitter.com/PKqLmOuwIr
— ANI (@ANI) December 19, 2018