फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शीला दीक्षित के अंतिम दर्शन के लिए घर पहुंचे दिग्गज नेता, सोनिया, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 20 Jul 2019 08:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 20 Jul 2019 08:30 PM IST
खास बातें

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार को 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं।

शीला दीक्षित पहली बार यूपी के कन्नौज से 1984 में सांसद बनीं। इसके बाद वह 1989 में कन्नौज से सांसद रहीं।

शीला दीक्षित तीन बार(1998-2013) दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।

विज्ञापन
delhi former cm sheila dikshit died at age of 81
शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देते पीएम मोदी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

08:28 PM, 20-Jul-2019
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को नमन किया और श्रद्धांजलि दी।
 


पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि यह देश और कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। दिल्ली के परिवर्तन की दिशा में उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखेगा।
08:21 PM, 20-Jul-2019
बॉलीवुड अदाकार शर्मिला टैगोर ने शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को नमन किया और श्रद्धांजलि दी।
 

 
विज्ञापन
08:19 PM, 20-Jul-2019
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को नमन किया और श्रद्धांजलि दी।
 

 
08:09 PM, 20-Jul-2019
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। 
 




इस दौरान उन्होंने कहा कि शीला जी को हमारे राष्ट्र के सबसे अनुभवी राजनेताओं में गिना जाता है। उनका राजनीतिक जीवन बेदाग था, मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
08:08 PM, 20-Jul-2019
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शीला दीक्षित जी को लोग बहुत याद करेंगे, उन्होंने दिल्ली के लिए बहुत काम किया था। भले ही हम अलग-अलग पार्टियों से थे, जब भी मैं उनसे मिला, उन्होंने बहुत प्यार दिखाया। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस नुकसान से निपटने के लिए शक्ति प्रदान करे।
 

 
07:52 PM, 20-Jul-2019
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता शीला दीक्षित जी की याद में दो दिवसीय राजकीय शोक के रूप में मनाने का फैसला किया है। उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:50 PM, 20-Jul-2019
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने उनके निधन पर कहा कि मेरी मां का निधन हो गया, यह स्वाभाविक है कि मैं उन्हें याद करूंगा। मां को खोने का दर्द मिटाया नहीं जा सकता। जब भी लोग एक विकसित और बढ़ती दिल्ली की बात करेंगे, शीला जी का नाम याद किया जाएगा।
 

 
07:39 PM, 20-Jul-2019
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
 

 
07:36 PM, 20-Jul-2019
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 
 

 
07:18 PM, 20-Jul-2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीला दीक्षित के निजामुद्दीन स्थित घर पर जाकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि दी।
 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed