फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi for luxurious life father son became fake cbi officer dupes many

दिल्ली: शानदार जीवन शैली के लिए पिता पुत्र बने फर्जी सीबीआई अधिकारी, ऐसे हुए गिरफ्तार

Sat, 18 Feb 2023 04:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 18 Feb 2023 04:44 PM IST
सार

पुलिस ने उनके कब्जे से बैग और एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि वह शानदार जीवन शैली जीना चाहते थे। वह चांदनी चौक में वेंडर हैं। उनके पास आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं था। इसलिए कम समय में पैसा कमाने के लिए अपराध करने लगा।

विज्ञापन
Delhi for luxurious life father son became fake cbi officer dupes many
फाइल फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शानदार जीवन शैली के लिए एक पिता-पुत्र फर्जी सीबीआई अधिकारी बन गए। इन लोगों ने एक कारोबारी के कर्मचारी को पकड़ लिया और तय सीमा से ज्यादा पैसे होने पर उससे जवाब तलब करने लगे। कर्मचारी को डराने के लिए कार्यालय ले जाने के डर दिखाकर ऑटो में बैठा लिया और फिर उसका बैग लेकर भागने लगे। पीड़ित के शोर मचाकर पीछा करने पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने आरोपी पिता को रंगेहाथ दबोच लिया। पूछताछ में उनकी असलियत सामने आ गई। पुलिस आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया 14 फरवरी को सनलाइट कॉलोनी थाने में तैनात एएसआई भरत, एएसआई हरेंद्र, एएसआई अनिल व सिपाही दीपक सराय काले खां के पास गश्त कर रहे थे। फ्लाईओवर के पास उन्होंने एक व्यक्ति को चोर-चोर चिल्लाते सुना। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दो लोग भाग रहे थे। पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। इस बीच पीछा करने वाला व्यक्ति भी पहुंच गया।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों की पहचान शाहीन बाग निवासी मोहम्मद इंतजार (46) वर्ष और उसके बेटे मोहम्मद युसूफ (19) के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से बैग और एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि वह शानदार जीवन शैली जीना चाहते थे। वह चांदनी चौक में वेंडर हैं। उनके पास आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं था। इसलिए कम समय में पैसा कमाने के लिए अपराध करने लगा। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed