फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi food minister imran hussain inspects ration store gives directions

दिल्ली: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने राशन की दुकान का किया औचक निरीक्षण

Thu, 02 Jun 2022 09:28 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 02 Jun 2022 09:28 AM IST
सार

इमरान हुसैन ने आगे कहा कि उनका विभाग नियमित आधार पर अलग अलग जिलों में राशन दुकानों का औचक निरीक्षण करेगा। राशन दुकानदारों को उचित इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने को कहा ताकि ई पॉइंट ऑफ सेल(पीओएस) में नेटवर्क में तकनीकी खामियों से लाभार्थियों को परेशानी न हो।

विज्ञापन
Delhi food minister imran hussain inspects ration store gives directions
imran hussain - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने बुधवार को आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र में राशन दुकान (एफपीएस) का औचक निरीक्षण किया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 (एनएफएसए) और प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत ई-पीओएस के माध्यम से मुफ्त राशन के सुचारू वितरण की समीक्षा के लिए औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की प्रवर्तन टीम भी मौजूद रही।

विज्ञापन


मंत्री ने राशन लाभार्थियों से खाद्यान्न वितरण से उनकी समस्याओं को सुनकर उन्हें दूर किया। निरीक्षण के दौरान राशन दुकान परिसर में साफ सफाई से नाखुश दिखे। मंत्री ने सभी डीलर को निर्देश दिया कि अनाज को व्यवस्थित रूप से रखें ताकि परिसर में स्वच्छता बनी रहे। उन्होंने प्रवर्तन शाखा को रिकॉर्ड की जांच करने का आदेश देते हुए कहा कि स्टॉक में विसंगतियां मिलने पर उचित विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत एफआईआर का प्रावधान भी शामिल है।
विज्ञापन


खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने खाद्य -आपूर्ति विभाग को श्रेणी-वार पात्रता, स्टॉक की स्थिति, लाभार्थियों की कुल संख्या, हेल्पलाइन नंबर सहित सभी जरूरी सूचनाएं प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर मंत्री ने राशन वितरण की समीक्षा की। इमरान हुसैन ने आगे कहा कि उनका विभाग नियमित आधार पर अलग अलग जिलों में राशन दुकानों का औचक निरीक्षण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशन दुकानदारों को उचित इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने को कहा ताकि ई पॉइंट ऑफ सेल(पीओएस) में नेटवर्क में तकनीकी खामियों से लाभार्थियों को परेशानी न हो। कोविड -19 महामारी के कारण होने वाली आर्थिक कठिनाई को देखते हुए मार्च-अप्रैल 2020 से ही दिल्ली के लोगों मुफ्त राशन मिल रहा है। जरूरतमंद लोगों को उनके राशन कार्डों के माध्यम से और बिना राशन कार्ड के भी मुफ्त राशन लगातार मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed