फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Followers of newly elected MLAs increased on social media

Delhi : सोशल मीडिया पर बढ़े नवनिर्वाचित विधायकों के फॉलोअर्स, प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा चल रहे हैं टॉप पर

Thu, 13 Feb 2025 05:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा दीपक कार्की नई दिल्ली
दीपक कार्की नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 13 Feb 2025 05:47 AM IST
सार

चुनाव के नतीजे आने के बाद से इनके फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इनमें नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रवेश वर्मा और करावल नगर सीट से भाजपा विधायक कपिल मिश्रा का नाम सबसे ऊपर है।

विज्ञापन
Delhi: Followers of newly elected MLAs increased on social media
प्रवेश वर्मा - फोटो : एएनआई

विस्तार

सोशल मीडिया पर नवनिर्वाचित विधायकों की धूम है। चुनाव के नतीजे आने के बाद से इनके फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इनमें नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रवेश वर्मा और करावल नगर सीट से भाजपा विधायक कपिल मिश्रा का नाम सबसे ऊपर है। इन्हें हजारों की तादाद में फॉलो किया जा रहा है। इन दिनों सभी मुख्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व ग्रुपों में इन्हीं की बातें हो रही है। विधायक नियुक्त किए जाने के बाद फेसबुक पर बीते पांच दिनों में करीब 35,000 फॉलोअर्स प्रवेश वर्मा के बढ़े हैं। 

विज्ञापन


समर्थकों ने उनकी जीत की खुशी में उन्हें प्यार देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उनकी फोटो, वीडियो को हजारों की तादाद में लाइक व लाखों व्यू मिले रहे हैं। दिलचस्प यह, प्रवेश को अकेले शनिवार और रविवार को 27,000 से ज्यादा फॉलोअर्स मिले। ठीक चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद। वहीं, इसी प्लेटफॉर्म पर कपिल मिश्रा को भी पिछले पांच दिनों में 5,000 से ज्यादा बार फॉलो किया जा चुका है। 
विज्ञापन


परिणामों की घोषणा के बाद प्रवेश वर्मा मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में भी आम यूजर के बीच चर्चा में हैं। ऐसा ही कुछ असर उनके फेसबुक पर भी झलक रहा है, जहां उन्हें रोजाना औसतन डेढ़ से दो लाख बार ‘टॉकिंग अबाउट’ (या एंगेजमेंट) मिल रही हैं। मतलब यह कि शनिवार के बाद से करीब दो लाख लोग रोजाना उनके पेज या पोस्ट से सीधे तौर से जुड़ रहे हैं, जिसमें लाइक, कमेंट व शेयर आदि करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया विशेषज्ञों के मुताबिक, एंगेजमेंट अनिवार्य रूप से यह दर्शाता है कि लोग फेसबुक पर किसी पेज या पोस्ट के साथ कितनी सक्रियता से बातचीत कर रहे हैं इसी अवधि में भाजपा विधायक रेखा गुप्ता के भी 500 से ज्यादा फॉलोअर्स बढ़े हैं।भाजपा विधायकों के साथ ही आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों को भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।             

इनमें दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी का नाम सबसे ऊपर है। भाजपा विधायकों की तरह ही कालकाजी सीट से उनकी जीत के बाद उन्हें भी फेसबुक, इंस्टाग्राम व एक्स पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स मिले। फेसबुक पर उन्हें पिछले पांच दिनों में 5,000 से ज्यादा बार फॉलो किया जा चुका है। इसी तरह उन्हें एक्स व इंस्टा पर भी क्रमश: 2,189 व 1,697 फॉलोअर मिले। 


ओखला सीट से चुनाव जीते आप विधायक अमानतुल्लाह खान के भी सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संख्याओं में इजाफा हुआ है। उन्हें एक्स पर पिछले पांच दिनों में औसतन 50 फॉलोअर्स रोजाना मिल रहे हैं। हालांकि, विधानसभा चुनाव में आप की हार के बाद पूर्व विधायक सत्येंद्र जैन, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत अन्य दूसरे विधायक व मंत्रियों के फॉलोअर्स की संख्या में गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed