फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Floods: Situation may worsen today, Yamuna water level expected to reach 206.90 meters by 7 am

Delhi Flood: आज बिगड़ सकते हैं हालात, जलस्तर बढ़ने से लोहे का पुल वाहनों के लिए बंद; ट्रैफिक किया गया डायवर्ट

Wed, 03 Sep 2025 03:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 03 Sep 2025 03:41 AM IST
सार

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों को सतर्क रहने और नदी किनारे न जाने की अपील की है।

विज्ञापन
Delhi Floods: Situation may worsen today, Yamuna water level expected to reach 206.90 meters by 7 am
पूर्वी दिल्ली में गीता कॉलोनी पुल के नीचे के हाल... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों को सतर्क रहने और नदी किनारे न जाने की अपील की है। मंगलवार सुबह से हर घंटे हथिनीकुंड बैराज से 1.5 से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जो बुधवार तक दिल्ली पहुंचने पर हालात और बिगाड़ सकते हैं। हालांकि, सीएम रेखा गुप्ता ने आश्वस्त किया कि सरकार पूरी तरह तैयार है। 

विज्ञापन


हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से 1,62,779 क्यूसेक, वज़ीराबाद बैराज से 1,38,980 क्यूसेक और ओखला बैराज से 1,73,632 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। आज सुबह 8 बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज (ORB) पर यमुना का जलस्तर 206.83 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है। 
विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि यमुना का जलस्तर देर रात 11 बजे 206.45 मीटर के पार पहुंच गया। केंद्रीय जल आयेेग के मुताबिक देर रात हथिनीकुंड बैराज से 1.87 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बुधवार सुबह सात बजे तक इसके दिल्ली पहुंचने के बाद जलस्तर के 206.90 मीटर पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना बाजार, बुराड़ी समेत कई इलाकों में भरा पानी...बुराड़ी, यमुना बाजार, एमनेस्टी मार्केट, तिब्बती बाजार, बासुदेव घाट जैसे इलाके पानी में डूब गए हैं। आईटीओ का छठ घाट भी पानी में डूब गया है। यमुना बाजार में सड़कों पर पानी भरा है। यमुना खादर, यमुना वाटिका, आसिता जैसे रिवर फ्रंट से जुड़े पार्कों में भी पानी भर गया है। खतरे की आशंका देखते हुए नदी किनारे जाने पर रोक लगा दी गई है और बड़े पैमाने पर झुग्गियां खाली करा दी गईं हैं। अधिकारियों ने बताया कि 4,500 लोगों को शिविरों में रखा गया है। हर घंटे के साथ नदी का बढ़ता जलस्तर स्थानीय निवासियों को डरा रहा है। 

लोहा पुल : ट्रैफिक डायवर्ट 
उफनाई यमुना के चलते दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि पुराना लोहे का पुल 2 सितंबर को शाम 4 बजे से अगले आदेश तक यातायात और आम जनता की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। ट्रैफिक को हनुमान सेतु, राजा राम कोहली मार्ग और गीता कॉलोनी रोड से डायवर्ट किया जाएगा। 

लोहे का पुल वाहनों के लिए बंद करने के संबंध में ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है। पुलिस के अनुसार आईएसबीटी कश्मीरी गेट, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन या लाल किला की ओर से आने वाले वाहन हनुमान सेतु के नीचे से बाहरी रिंग रोड लूप होते हुए राजा राम कोहली मार्ग और गीता काॅलोनी रोड की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। राजघाट-शांति वन से आने वाले वाहन बेला रोड टी-पाइंट से रिंग रोड, शांति वन चौक, राजा राम कोहली मार्ग होकर गीता काॅलोनी रोड पर भेजे जाएंगे। शाहदरा, सीलमपुर और शास्त्री पार्क से आने वाले वाहनों को पुश्ता रोड से राजा राम कोहली मार्ग होते हुए रिंग रोड पर लूप से डायवर्ट किया जाएगा। वहीं पूर्वी दिल्ली (अक्षरधाम, मयूर विहार, पांडव नगर) से आने वाले वाहनों को गीता काॅलोनी फ्लाईओवर, शांति वन चौक और रिंग रोड (एमजीएम) की ओर भेजा जाएगा।

निचले इलाकों में घुसा यमुना का पानी
दिल्ली में नदियों का पानी निचले इलाकों में भरने से बड़ी संख्या में लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 1000 अवैध फार्महाउस जलमग्न हो गए हैं। पांच से सात फीट तक पानी भरने के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। जेवर तक फैले हजारों बीघा खेतों की फसलें भी डूब गई हैं। दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर सड़कों पर जलभराव और जाम से यातायात प्रभावित हुआ, वहीं कम दृश्यता के कारण हवाई यातायात में भी व्यवधान आया। गुरुग्राम में लोगों से बुधवार को भी घर से ही काम करने के लिए कहा गया है। मंगलवार शाम 4 बजे दिल्ली में पुराने लोहे के पुल पर यमुना का जल स्तर 206.03 मीटर पर पहुंच गया था। एनसीआर में मंगलवार को दिन दिनभर बारिश होती रही। गाजियाबाद में 24 घंटे में कुल 101 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

प्रशासन की ओर से लगाए टेंट में ली शरण 
मयूर विहार, गीता कॉलोनी, पुराना लोहा पुल व अन्य पल्ला क्षेत्रों में प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए टेंट लगाए हैं। यहां नदी के किनारे, पुलों के नीचे झुग्गियां बनाकर रह रहे लोगों को इन टेटों में शरण दी गई है। यहां खाने पीने और दवाइयों का भी इंतजाम सरकार की तरफ से किया गया है। 

नजफगढ़ बेसिन पर विशेष ध्यान, पंप और नौकाएं तैनात
दिल्ली में बाढ़ से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने भारी संख्या में मशीनरी और कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगा दिया है। मंगलवार को सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने यमुना के प्रभावक्षेत्र वाले जिलाधिकारियों के साथ इमरजेंसी बैठक की। राजधानी की सड़कों, घरों और पुलों, तटों को सुरक्षित रखने के लिए सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। हर घंटे बैराजों से छोड़े जा रहे पानी पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी खतरे से पहले ही निपटा जा सके।  नजफगढ़ बेसिन पर खास ध्यान देने को कहा गया, जहां पानी के स्तर और जलनिकासी की लगातार निगरानी हो रही है। इसके लिए टीमें, पंप और नौकाएं तैनात की गई हैं। 

  • मंत्री ने दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व, दक्षिण और केंद्रीय दिल्ली के जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि बाढ़ के मौसम में कोई ढिलाई नहीं बरती जाए।
  • बाढ़ से निपटने के लिए सरकार ने 5,67,200 ईसी बैग (इरोजन कंट्रोल बैग), 3455 घनमीटर पत्थर, 14,370 बल्लियां, 58 नौकाएं और 675 लाइफ जैकेट्स तैयार की हैं। 24 जनरेटर और 10 स्थायी पंपिंग स्टेशन काम में लगाए हैं। 
  • 82 मोबाइल पंप संवेदनशील इलाकों में तैनात किए गए हैं। दिल्ली जल बोर्ड को केंद्रीय जल आयोग और हरियाणा सरकार के साथ मिलकर जल निकासी और प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए लगाया है। 
  • सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने 2 मुख्य अभियंता, 5 अधीक्षण अभियंता, 20 कार्यपालक अभियंता और सभी सहायक व कनिष्ठ अभियंताओं को ड्यूटी पर तैनात किया है। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में 24 घंटे मौजूद रहेंगे। हथिनीकुंड, वजीराबाद और ओखला बैराज से पानी के प्रवाह की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हो रही है। 

रेल संचालन प्रभािवत, चार ट्रेनें रद्द, कई डायवर्ट भी की गईं 
यमुना नदी पर बने लोहे के पुल संख्या 249 पर पानी का स्तर दोपहर में 206.10 मीटर से ऊपर पहुंचने से मंगलवार को कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। 
एहतियातन दिल्ली, ग़ाज़ियाबाद, सहारनपुर, शामली और अलीगढ़ मार्ग की कई डीएमयू, ईएमयू और मेमू ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट, शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ओरिजिनेट किया गया है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि जानकारी के लिए यात्री एनटीईएस ऐप पर जाएं या 139 नंबर पर संपर्क करें। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।

  • रद्द : गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन ईएमयू (64445), गाजियाबाद–दिल्ली जंक्शन ईएमयू (64407), दिल्ली जंक्शन–शामली डीएमयू (74023), दिल्ली जंक्शन–ग़ाज़ियाबाद ईएमयू (64412)।
  • डायवर्ट : गाजियाबाद–पलवल ईएमयू (64906), गाजियाबाद–नई दिल्ली ईएमयू (64409), मुरादाबाद–दिल्ली जंक्शन पैसेंजर (54307), दिल्ली जंक्शन–हरहरस किला मेमू (64582), दिल्ली जंक्शन–बरेली पैसेंजर (54076)।
  • शॉर्ट-टर्मिनेटेड :  सहारनपुर–दिल्ली डीएमयू (74024), अलीगढ़–दिल्ली मेमू (64151), डंकौर–दिल्ली ईएमयू (64107), कासिमपुर खेरी–दिल्ली मेमू (64092), सहारनपुर–दिल्ली मेमू (64028), शामली–दिल्ली मेमू (64024)।
  • शॉर्ट-ओरिजिनेटेड :  तिलक ब्रिज–बुलंदशहर मेमू (64568), दिल्ली जंक्शन–खुर्जा मेमू (64108, 64106), दिल्ली जंक्शन–अलीगढ़ मेमू (64102), दिल्ली जंक्शन–सहारनपुर मेमू (64027), दिल्ली जंक्शन–शामली मेमू (64021)।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed