फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi flood victim family will get Rs 10000 compensation arvind Kejriwal announced by tweeting

जनजीवन पटरी पर लाने के प्रयास तेज: दिल्ली में बाढ़ पीड़ितों को मिलेंगे 10 हजार, स्कूल की किताबें और ड्रेस भी

Sun, 16 Jul 2023 09:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 Jul 2023 09:51 PM IST
सार

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से पानी व गाद हटाकर स्थिति सामान्य की जा रही है। एमसीडी ने यहां से बाढ़ का पानी निकाल दिया है, अब सड़कों की सफाई हो रही है। नालों और जलभराव के स्रोतों, तटबंधों को मजबूत किया है। 

विज्ञापन
Delhi flood victim family will get Rs 10000 compensation arvind Kejriwal announced by tweeting
जनजीवन पटरी पर लाने के प्रयास तेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ट्वीट कर बाढ़ से पीड़ित परिवारों को 10 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कई बेहद गरीब परिवारों को काफी नुकसान हुआ है। कुछ परिवारों का तो सारा सामान बह गया। आर्थिक मदद के तौर पर 10 हजार रुपये प्रति परिवार दिए जाएंगे। वहीं, जिनके कागजात जैसे आधार कार्ड आदि बह गए, उनके लिए विशेष शिविर लगेंगे। जिन बच्चों की ड्रेस और किताबें बह गईं उन्हें स्कूलों की तरफ से दिलवाएंगे।

विज्ञापन

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में जनजीवन पटरी पर लाने के प्रयास तेज
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से पानी व गाद हटाकर स्थिति सामान्य की जा रही है। एमसीडी ने यहां से बाढ़ का पानी निकाल दिया है, अब सड़कों की सफाई हो रही है। नालों और जलभराव के स्रोतों, तटबंधों को मजबूत किया है। कमजोर तटबंधों पर बालू की बोरियां लगाई जा रही हैं। डब्ल्यूएचओ बिल्डिंग के सामने रिंग रोड, भैरो मार्ग सबवे, तैमूर नगर ड्रेन और अन्य प्रभावित क्षेत्रों से पानी निकालकर सड़कों की सफाई हो रही है। हकीकत नगर में गलियों और बैक लेन में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान चलाया है। सुपर सकर मशीनों से किंग्सवे कैंप क्षेत्र में नालियों की सफाई और मुखर्जी नगर में डीडीए एसएफएस फ्लैट की सफाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भैरों मार्ग सबवे में यातायात सुचारू करने के लिए दो लोडरों द्वारा कैरिजवे से अतिरिक्त मिट्टी हटाई गई है। तीन जेटिंग मशीनें लगाकर सड़क पर फैले कीचड़ को हटाया जा रहा है। राजघाट से पानी निकालने के लिए पोर्टेबल पंप लगाए गए हैं। दयाल सिंह कॉलेज लोधी रोड पर 144 एचपी क्षमता के पंप लगाए गए हैं। बेला गांव, यमुना बेल्ट, मिलेनियम डिपो, रिंग रोड, हाफिज नगर, मूलचंद बस्ती, पुस्ता रोड, मदनपुर खादर में राहत शिविरों में सफाई की जा रही हैं। तैमूर नगर नाले पर पोकलेन मशीन लगाकर 300 मीट्रिक टन से ज्यादा गाद उठाई गई है। 50 मेनहोल और 200 प्रीकास्ट स्लैब बदले गए हैं।

विज्ञापन

आईटीओ की स्थिति सुधारने के लिए जद्दोजहद
आईटीओ पर सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। तटबंधों को मजबूत करने के लिए 1000 रेत की बोरियां आईटीओ साइट पर पहुंचाई गई हैं। यहां लगभग 100 वर्गमीटर सड़क की मरम्मत भी की गई है। ड्रेन नंबर 14 के टूटे तटबंध को रेत की बोरियां लगाकर ठीक किया है।

जल जनित बीमारियों का खतरा बढ़ा
बाढ प्रभावित इलाकों में जल जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। हैजा, टाइफाइड और डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए बेला गांव, राजघाट डीटीसी डिपो, बागड़ी कैंप शांति वन, गीता कॉलोनी फ्लाईओवर, जैतपुर कैंप, मदनपुर खादर, बटला हाउस स्कूल आदि में दवा का छिड़काव और फॉगिंग की गई है। एमसीडी ने राहत शिविरों पास 10 मोबाइल डिस्पेंसरियां स्थापित की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed