{"_id":"67b56b96dd7be9011a0857c2","slug":"delhi-fire-video-fire-broke-out-in-a-house-in-nagaloi-area-several-people-jumped-from-the-second-floor-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire Video: घर में लगी भीषण आग, लपटों के बीच दूसरी मंजिल से छह लोगों ने लगाई छलांग; देखें खौफनाक वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire Video: घर में लगी भीषण आग, लपटों के बीच दूसरी मंजिल से छह लोगों ने लगाई छलांग; देखें खौफनाक वीडियो
Wed, 19 Feb 2025 10:56 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 19 Feb 2025 10:56 AM IST
सार
नांगलोई इलाके में एक इमारत में भीषण आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग में कुछ लोग फंस गए। आग से बचने के लिए छह लोगों ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिसका दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
घर में लगी आग, दूसरी मंजिल से कूदे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि आग से बचने के लिए छह लोगों ने एक इमारत की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इतनी ऊंचाई से कूदने से उन लोगों को काफी चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नांगलोई इलाके में एक इमारत में भीषण आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग में एक परिवार के लोग फंस गए। आग से बचने के लिए छह लोगों ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस दौरान उन्हें काफी चोट आई है।
विज्ञापन
आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। बताया जा रहा है कि आग घर की पहली और दूसरी मंजिल पर घरेलू सामान में लगी थी। छह लोग दूसरी मंजिल से कूद गए और उन्हें पुष्पांजलि अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
घायलों में ये लोग हैं शामिल
1. प्रांजल 19 उम्र वर्ष
2. प्रीति उम्र 40 वर्ष
3. पंकज उम्र 40 वर्ष
4. पनव उम्र 18 वर्ष
5. वैभव उम्र 13 वर्ष
6. श्वेता उम्र 20 वर्ष
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन