{"_id":"b8a70e29e0cd0e0c3aa82399c7e2a882","slug":"delhi-fire-in-room-wife-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः आग लगने से पांच लोग जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः आग लगने से पांच लोग जिंदा जले
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 24 Apr 2014 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के जामिया नगर में एक घर में आग लगने से पति-पत्नी सहित तीन बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके के लोग हतप्रभ हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना करीब रात 1.30 बजे के आसपास की हैं।
विज्ञापन
पेशे से बढ़ई का काम करने वाले 35 साल के फिरोज अपनी पत्नी परवीन (30 साल) और तीन बेटों और एक बेटी के साथ रहता था। इनमें से सबसे छोटा बेटा आमिर 50 फीसदी जल चुका है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन इस हादसे में फिरोज और परवीन के अलावा बड़ा बेटा अफरोज (12 साल), आसिफ (5 साल) और आफरीन (11 साल) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
रात में लोगों ने कमरे में आग की लपटें देखकर पुलिस पीसीआर को फोन किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना को पुलिस आत्महत्या के एंगल से भी जोड़ रही है। हालांकि अभी तक पता नहीं चल पाया है कि आग लगने की मुख्य वजह क्या थी।
विज्ञापन