फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Fire case: Hakim started crying after nephew body was identified

दिल्ली अग्निकांड : भतीजे के शव की शिनाख्त होते ही बिलख पड़े हाकिम

Mon, 09 Dec 2019 04:23 AM IST
आसिम खान सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 09 Dec 2019 04:23 AM IST
विज्ञापन
Delhi Fire case: Hakim started crying after nephew body was identified
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

भतीजे महबूब के शव की शिनाख्त होते ही हाकिम बिलख इस तरह पड़े कि उन्हें हौसला देने वाले भी भावुक हो उठे। गांव से अपने लाडले की खैरियत पूछने के लिए आए फोन पर हाकिम रोते हुए बस यही कहते रहे, महबूब अब नहीं रहा। फिल्मिस्तान में  मौत के तांडव के बाद हर तरफ मातम का माहौल था। रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करने वाले हाकिम भी इस बात से अंजान थे कि महज छह महीने पहले दिल्ली पहुंचे उनके भतीजे का यह अंतिम सफर होगा। 

विज्ञापन


हाकिम ने कहा कि वह अपने गांव के कुछ लेागों के साथ रहता था। बीच बीच में मुलाकात भी होती थी, लेकिन अब तो भतीजा ही नहीं रहा। 13 वर्षीय महबूब के पड़ोस के गांव के युवक अरमान ने बताया कि वह लंच बॉक्स तैयार करने वाली फैक्टरी में काम करता था। कई बार खुद के लिए लंच बॉक्स भी पैक कर लेता था ताकि काम करते वक्त भूख लगने पर खाना खा सके।

विज्ञापन

मृतकों में हैं कई नाबालिग

बिहार के समस्तीपुर के गांव ब्रह्मपुरा निवासी महबूब सहित आसपास के गांवों के सहमत, मुस्तफा सहित कुछ और नाबालिग लापता हैं। फैक्टरियों में रहकर काम करने वाले अधिकतर नाबालिगों के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी नहीं रहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजतन, अधिकतर मृतकों की पहचान की तलाश में बिहार के अलग-अलग जिलों के लोग सुबह से ही अस्पतालों में अपनों की तलाश में जुटे रहे। महबूब के गांव का ही छोटू उर्फ सहमत की खैरियत जानने के लिए भी रिश्तेदार और पड़ोसी इधर उधर भटकते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फैक्ट्री में काम करने वालों में बड़ों के साथ-साथ कई नाबालिग भी काम कर रहे थे।

शिनाख्त के लिए अस्पतालों के चक्कर काटते रहे परिजन

लेडी हार्डिंग अस्पताल में पहुंचे मो. अरमान ने बताया कि गांव से आए फोन पर इस घटना की जानकारी हासिल करने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया। जिन अस्पतालों में घायलों और मृतकों को ले जाया गया, वहां जाकर अपनों की पहचान के लिए सुबह से भटक रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed