{"_id":"5d2bfd348ebc3e6cfc5d75cc","slug":"delhi-fire-broke-out-in-keshavpuram-factory-more-than-two-dozen-fire-tender-at-spot-details-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियां ने बुझाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियां ने बुझाई आग
Mon, 15 Jul 2019 06:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 15 Jul 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के केशवपुरम में जूता फैक्ट्री में लगी आग
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के केशवपुरम इलाके में सोमवार सुबह जूते चप्पल बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की 23 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं लेकिन तब तक आग दूसरी मंजिल तक फैल चुकी थी।
विज्ञापन
दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। शुरूआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस आग लगने के कारणों और इससे नुकसान का आकलन कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब आठ बजे दमकल विभाग को लारेंस रोड के सी ब्लॉक में स्थित एक जूते चप्पल बनाने की फैक्टरी में आग लगने की जानकारी मिली।
प्लास्टिक सामान होने की वजह से विभिन्न स्टेशनों से दमकल की 23 गाडिय़ां मौके पर भेजी गई। मौके पर पहुंचे दमकल अधिकारियों ने पाया कि आग तेजी से फैल रही है और तीन मंजिला फैक्टरी की दूसरी मंजिल को अपने चपेट में ले लिया है। दमकल कर्मियों ने आस पास मौजूद लोगों को दूर कर आग बुझाने में जुट गई।
विज्ञापन
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग में कोई हताहत नहीं हुआ। जांच करने पर पता चला कि सुबह का वक्त होने की वजह से फैक्टरी में कम ही कर्मचारी आए थे। आग लगने के बाद सभी तुरंत फैक्टरी से बाहर निकल गए। आग से फैक्टरी में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Delhi: Fire breaks out in a factory in Keshav Puram. 25 fire tenders have rushed to the spot. pic.twitter.com/7ZT1RXyTDA
— ANI (@ANI) July 15, 2019