फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Fire broke out in Alipur, 30 fire tenders on the spot to extinguish it

Delhi : अलीपुर के गोदाम में लगी आग काबू में, बुझाने के लिए दमकल की 35 गाड़ियां और 200 कर्मी मौके पर

Sun, 03 Nov 2024 02:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 03 Nov 2024 02:02 AM IST
सार

अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि संदेह है कि गोदाम का इस्तेमाल कागज और रसायनों के भंडारण के लिए किया जाता था।

विज्ञापन
Delhi: Fire broke out in Alipur, 30 fire tenders on the spot to extinguish it
गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीपुर के एक गोदाम में आग लगी है। जानकारी के अनुसार आग एक गोदाम में लगी है जो शिवल धर्मकांटा के पास है। दमकल की 35 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हैं। 

विज्ञापन
अग्निशमन अधिकारी विरेंदर सिंह ने बतायाकि आग पर काबू पा लिया गया है। हमें (कल) शाम करीब 4 बजे फोन आया। अभी 35 फायर टेंडर काम पर हैं.। अधिकारियों सहित लगभग 200 अग्निशमन कर्मी अग्निशमन अभियान में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में स्थित एक फैक्टरी में शनिवार शाम भीषण आग लग गई। 35 दमकल गाड़ियों को काम पर लगाया गया। आग में कोई घायल नहीं हुआ है और आग बुझाने का अभियान जारी है।

अलीपुर के फिरनी इलाके में फैक्टरी में आग लगने की सूचना शाम करीब चार बजे मिली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि घटना चिंताजनक है और वह व्यक्तिगत रूप से इस पर नजर रख रही हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि वह संबंधित जिला मजिस्ट्रेट के संपर्क में हैं और हर संभव आधिकारिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि संदेह है कि गोदाम का इस्तेमाल कागज और रसायनों के भंडारण के लिए किया जाता था, लेकिन सटीक विवरण अभी तक उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed