{"_id":"62c69115e4b6c3464f6897d1","slug":"delhi-fire-broke-out-in-a-building-in-janakpuri-five-fire-tenders-found-it-under-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: जनकपुरी में एक इमारत में लगी आग, पांच दमकल गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: जनकपुरी में एक इमारत में लगी आग, पांच दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
Thu, 07 Jul 2022 01:23 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:23 PM IST
सार
दिल्ली दमकल विभाग ने बताया कि सुबह लगभग 11.12 बजे सूचना मिली थी कि जनकपुरी में एक ऑफिस में आग लग गई है। इमारत में कुछ लोग फंसे हुए हैं। इसके बाद मौके पर पांच गाड़ियां भेजी गईं, जिन्होंने थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
दिल्ली में आग
- फोटो : ANI-फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली के जनकपुरी क्षेत्र में एक इमारत में गुरुवार सुबह आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंचीं दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
दिल्ली दमकल विभाग ने बताया कि सुबह लगभग 11.12 बजे सूचना मिली थी कि जनकपुरी में एक ऑफिस में आग लग गई है। इमारत में कुछ लोग फंसे हुए हैं। इसके बाद मौके पर पांच गाड़ियां भेजी गईं, जिन्होंने थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आग बुझाने के प्रयास के दौरान एक दमकल कर्मी राज सिंह के हाथ में चोट लग गई थी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन