फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Fire breaks out in jhuggi near Nizamuddin 6 fire brigade vehicles on spot

Delhi Fire: निजामुद्दीन के पास झुग्गियों में लगी आग, स्थिति पर नियंत्रण; शार्ट सर्किट की आशंका

Wed, 10 May 2023 11:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 10 May 2023 11:06 PM IST
सार

दिल्ली में निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन के पास और डीपीएस मथुरा रोड के पीछे झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
Delhi Fire breaks out in jhuggi near Nizamuddin 6 fire brigade vehicles on spot
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : एएनआई

विस्तार

विज्ञापन

दिल्ली में आग लगने की खबर सामने आई है। डीपीएस मथुरा रोड के पास बनी झुग्गी में आग लग गई है। दिल्ली दमकल विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन के पास और डीपीएस मथुरा रोड के पीछे झुग्गी में आग लगने की खबर 5 बजकर 03 मिनट पर मिली थी। सूचना मिलने के बाद 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। अब स्थिति कंट्रोल में है। खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हजरत निजामुद्दीन इलाके में मथुरा रोड पर डीसीपी स्कूल के पीछे स्थित झुगी-बस्ती में बुधवार शाम को आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने चारों ओर फैल गई। इस बीच चार से ज्यादा सिलिंडर फट गए। दमकल विभाग की छह से ज्यादा गाड़ियों को आग पर काबू पाने में आधे घंटे से ज्यादा का समय लगा। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं। निजामुद्दीन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डीपीएस मथुरा रोड के पीछे स्थित झुगी बस्ती में आग लगने की सूचना बुधवार शाम 5.03 बजे मिली थी। शार्टसर्किट के कारण आग लगने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed