{"_id":"610e3046627f9d46d45ab82a","slug":"delhi-fir-filed-against-people-protesting-against-building-of-haj-house-in-dwarka","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: हज हाउस के निर्माण का विरोध करने वाले लोगों पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, तोड़े थे कोविड प्रोटोकॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: हज हाउस के निर्माण का विरोध करने वाले लोगों पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, तोड़े थे कोविड प्रोटोकॉल
Sat, 07 Aug 2021 12:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:36 PM IST
सार
प्रदर्शनकारियों ने भूमि का इस्तेमाल ऐसी योजना के लिए करने की सलाह दी, जिसका उपयोग सभी धर्मों के लोग कर सकें। सुबह दस बजे बजरंग दल, विश्व हिंदु परिषद, हिंदू शक्ति संगठन के कार्यकर्ता द्वारका सेक्टर 22 के भरथल चौक पहुंचे।
विज्ञापन
हज हाउस के विरोध में प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को द्वारका सेक्टर 22 में प्रस्तावित हज हाउस के निर्माण के विरोध में प्रदर्शन किया। अब उन्हीं प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। डीडीएमए की गाइडलाइन का उल्लंघन करने के लिए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रदर्शनकारियों ने भूमि का इस्तेमाल ऐसी योजना के लिए करने की सलाह दी, जिसका उपयोग सभी धर्मों के लोग कर सकें। सुबह दस बजे बजरंग दल, विश्व हिंदु परिषद, हिंदू शक्ति संगठन के कार्यकर्ता द्वारका सेक्टर 22 के भरथल चौक पहुंचे। इनके साथ द्वारका की कई संस्था के पदाधिकारी भी थे।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं से आरोप लगाया कि डीडीए ने किसानों से दो एकड़ जमीन आवासीय कॉलोनी बनाने के लिए लिए थे। बाद में जमीन को डीटीसी को सौंप दिया गया और अब चोरी छिपे जमीन को हज हाउस के निर्माण के लिए आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन
आस-पास रहने वाले ग्रामीणों ने कहा कि इस जमीन का उपयोग मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, या फिर स्कूल के लिए किया जाए। उन्होंने धमकी दी कि इस जमीन का उपयोग एक समुदाय को नहीं करने दिया जाएगा। जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जातीं उन्होंने धरने को खत्म नहीं करने की बात कही।
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से इलाका संवेदनशील है। इलाके में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। उन्होंने कहा कि हमने धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया है।
हिंदु शक्ति संगठन के कार्यकर्ता ने कहा कि द्वारका में हिंदु बाहुल्य इलाका है और वह यहां हज हाउस का निर्माण किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। दक्षिण दिल्ली नगर निगम के स्थाई समिति के पूर्व अध्यक्ष राजदत्त ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। ऑल द्वारका रेजीडेंट फेडरेशन के अध्यक्ष अजीत स्वामी ने कहा कि रिहायशी इलाके में इस तरह का निर्माण नहीं होना चाहिए।