फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi finger trapped in atm to do it out of order then withdrawn money

दिल्ली: अंगुली फंसाकर एटीएम को किया आउट ऑफ ऑर्डर, ले लिए पैसे 

Wed, 11 Aug 2021 05:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 11 Aug 2021 05:30 PM IST
सार

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार स्पेशल स्टाफ में तैनात सिपाही योगेन्द्र को 10 अगस्त को सूचना मिली थी कि एटीएम से जालसाजी कर एटीएम से पैसे निकालने वाले मेवाती गिरोह के दो सदस्य महरौली इलाके में आएंगे।

विज्ञापन
Delhi finger trapped in atm to do it out of order then withdrawn money
फाइल फोटो - फोटो : pixabay

विस्तार

दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ ने एक ऐसे मेवाती गिरोह के दो जालसाजों को दबोचा है जो अंगुली फंसाकर एटीएम मशीन को आउट ऑफ ऑर्डर कर देते थे और उसके बाद क्लेम कर बैंक से पैसे लेते थे। आरोपी वारदात करने हथियार लेकर क्रेटा कार से जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो स्वचालित देशी पिस्टल, .315 बोर का एक कारतूस, 12 बोर के दो कारतूस, हाल ही में खरीदी गई क्रेटा कार, विभिन्न बैंकों के 15 डेबिट कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार स्पेशल स्टाफ में तैनात सिपाही योगेन्द्र को 10 अगस्त को सूचना मिली थी कि एटीएम से जालसाजी कर एटीएम से पैसे निकालने वाले मेवाती गिरोह के दो सदस्य महरौली इलाके में आएंगे। उनके पास अवैध हथियार भी होंगे।
विज्ञापन


स्पेशल स्टाफ प्रभारी अतुल त्यागी की टीम ने घेराबंदी एएसआई अनिल व हवलदार संदीप कुमार की टीम ने दोनों सदस्य मोहल्ला हौली चौक, गांव घसेडा नुह और गांव बड़कली जिला नुह मेवात को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वारदात के लिए हथियार साथ लेकर चलते थे। आरोपियों के खिलाफ पहले से एक भी मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करते थे वारदात
आरोपी अपने गांव व आसपास के इलाकों के लोगों का बैंक खाता खुलवाते थे। इसके बाद 15 से 20 हजार रुपये देकर उनसे बैंक खाता किट ले लेते थे। उनके डेबिट कार्ड से ऐसी एटीएम मशीन से पैसे निकालने जाते थे जिसमें पैसे जमा होते भी हो। ये पहले 20 हजार रुपये जमा करा देते थे। फिर से डेबिट कार्ड से पैसे निकालते थे। पैसे निकालते समय से जैसे ही पैसे ऊपर आते थे ये उसमें ऊंगुली फंसा देते थे। कुछ देर अंगुली फंसाने पर एटीएम मशीन आउट ऑफ ऑर्डर हो जाती थी। ये एटीएम से निकले पैसे भी ले लेते थे और फिर बैंक में कस्टूयर केयर को फोन कर कहते थे कि उनके पैसे निकले नहीं है जबकि बैंक खाते से पैसे निकल गए हैं। अंगुली फंसाने पर मशीन आउट ऑफ ऑर्डर हो जाती थी और पैसे निकलने का कोई रिकार्ड नहीं आता था। बैंक इनको क्लेम किए हुए पैसे दे देती थी। 


तीन बैंकों के एटीएम को ही बनाते थे निशाना-
आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वह तीन बैंक पीएनबी, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को ही निशाना बनाते थे। आरोपियों का कहना है कि इन बैंक की पैसे लौटाने की सर्विस अच्छी और एक सप्ताह में पैसे मिल जाते थे। इस कारण ये इन बैंकों के एटीएम को निशाना बनाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed