फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi farmer send 10 migrant workers to there home state via plane 

दिल्ली के किसान ने दी इंसानियत की मिसाल, 10 प्रवासियों को विमान से भेजा घर 

Fri, 29 May 2020 05:10 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 29 May 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
delhi farmer send 10 migrant workers to there home state via plane 
एयरपोर्ट पर पहुंचे प्रवासी मजदूर - फोटो : ANI

एक तरफ जहां लॉकडाउन के चलते प्रवासी मजदूरों को कोई ठिकाना नहीं है। ज्यादातर प्रवासी मजदूरों को उनके मालिकों ने अपने हाल पर छोड़ दिया है, वहीं दिल्ली के बख्तावरपुर इलाके के तिग्गीपुर के किसान पप्पन सिंह गहलोत ने बिहार के 10 प्रवासी मजदूरों को दिल्ली में दो माह तक अपने पास रखा। यात्री विमान सेवाएं शुरू होने के बाद इंडिगो की फ्लाइट से इन्हें पटना भेजा। 

विज्ञापन


समस्तीपुर के खानपुर के श्रीपुर गाहर और आसपास के गांव के करीब 50 मजदूर अगस्त महीने से पप्पन सिंह गहलोत के यहां मशरुम की खेती कर रहे थे। लॉकडाउन के कारण ये मजदूर यहां दिल्ली में फंस गए। तब गहलोत ने मजदरों के लिए खाने-पीने का इंतजाम किया और उनके परिवार को पैसा भी भेजा। इसके बाद विमान सेवा शुरू होते ही, उन्होंने सभी 10 मजदूरों नवीन राम, महेश राम, अर्जुन राम, लखींद्र राम, प्रवीण राम, चंदेश्वर राम, अमरजीत राम, जीवठ राम, दिनेश राम और जितेंद्र राम को दिल्ली से पटना भेजने के लिए फ्लाइट की टिकट दी। 
विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक गहलोत ने प्रति टिकट के लिए 6800 रुपये की रकम चुकाई। एक मजदूर ने बताया कि गहलोत ने पटना से घर पहुंचने के लिए हर प्रवासी को 3-3 हजार रुपये भी दिए थे। 


प्रवासी मजदूरों ने बताया कि होली पर 40 मजदूर घर चले गए थे। उन्होंने बताया कि गहलोत जी ने हमे भरोसा दिलाया की वो हमें खाना-पानी देंगे। हमने उनसे कहा कि हमे श्रमिक ट्रेन से भेज दीजिए पर उन्होंने भीड़ के चलते कोरोना संक्रमण के डर से मना कर दिया। गहलोत ने सभी मजदूरों की कोरोना जांच भी कराई और विमान से उनके घर भेजने की पूरी व्यवस्था की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed