Delhi Exit Polls: सबसे पहले अमर उजाला पर देखें दिल्ली की सीटों के एग्जिट पोल्स, 2019 में क्या रहा था परिणाम
Delhi Lok Sabha Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान 1 जून को खत्म होगा। अंतिम चरण का मतदान खत्म होते ही सबकी निगाहें एग्जिट पोल पर टिकी होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के छह चरण के मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वहीं सातवें और अंतिम चरण के चुनाव का प्रचार गुरुवार शाम (30 मई) समाप्त हो गया। सातवें चरण के लिए वोटिंग 1 जून को होना है। अंतिम चरण की वोटिंग खत्म होते ही लोगों की नजरें एग्जिट पोल पर रहेगी। 1 जून की शाम को ही सभी राज्यों की सीटों के एग्जिट पोल सामने आ जाएंगे। जिसमें देश की राजधानी दिल्ली भी शामिल है। दिल्ली की सभी सात सीटों पर एक जून की शाम को एग्जिट पोल सामने आ जाएंगे। एक जून को अमर उजाला App और amarujala.com पर सबसे पहले सभी एग्जिट पोल देखें...
दिल्ली में लोकसभा की सातों सीटों पर चुनाव लड़ रहे भाजपा व इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों में से चार ने अभी तक चुनावी दंगल में मात नहीं खाई है। इसके अलावा चार उम्मीदवार अपने पिछले एक से दो चुनाव जीते हैं। वहीं पांच उम्मीदवार अपने पिछले एक से लेकर तीन चुनाव हार चुके हैं। इनमें से दो उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्हें अभी तक जीत का स्वाद नसीब नहीं हुआ है। इस तरह आठों उम्मीदवारों के समक्ष जीत का रथ आगे बढ़ाने और पांच उम्मीदवारों के समक्ष हार का सिलसिला खत्म करने की चुनौती है।
दिल्ली में लोकसभा चुनाव लड़ रहे भाजपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के 14 उम्मीदवारों में से छह को ही लोकसभा चुनाव लड़ने का अनुभव है। इनमें शामिल चांदनी चौक क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश अग्रवाल व उत्तर पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज, उत्तर पूर्वी दिल्ली क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी व पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र से आप उम्मीदवार महाबल मिश्रा लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। जबकि दक्षिणी दिल्ली क्षेत्र से भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी व उत्तर पूर्वी दिल्ली क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार इस मामले में कामयाब नहीं हुए हैं। कन्हैया कुमार ने अभी तक एक ही चुनाव लड़ा है और वे उसमें हार गए थे। उनकी भांति चांदनी चौक क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवीन खंडेलवाल को भी जीत नसीब नहीं हुई है। वहीं पूर्वी दिल्ली क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा व आप के कुलदीप कुमार, नई दिल्ली क्षेत्र से आप के सोमनाथ भारती व उत्तर पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र से कांग्रेस के उदित राज अभी तक चुनाव में हारे नहीं हैं।
अबकी बार सातों सीटों पर उम्मीदवार
क्षेत्र भाजपा इंडिया गठबंधन
चांदनी चौक प्रवीण खंडेलवाल जेपी अग्रवाल (कांग्रेस)
उत्तर पूर्व मनोज तिवारी कन्हैया कुमार (कांग्रेस)
उत्तर पश्चिम योगेंद्र चांदोलिया उदित राज (कांग्रेस)
नई दिल्ली बांसुरी स्वराज सोमनाथ भारती (आप)
पूर्वी दिल्ली हर्ष मल्होत्रा कुलदीप कुमार (आप)
दक्षिण दिल्ली रामवीर सिंह बिधूड़ी सही राम (आप)
पश्चिम दिल्ली कमलजीत सहरावत महाबल मिश्रा (आप)
2019 का एग्जिट पोल
आजतक-एक्सिस के पोल में दिल्ली में भाजपा को 6-7 सीटें का अनुमान था। वहीं कांग्रेस को 0-1 सीट की बात कही गई थी। वहीं, न्यूज 24 के पोल में दिल्ली में भी भाजपा सातों सीटों पर जीतती हुई दिखाई। इंडिया टीवी के सर्वे में भी दिल्ली में भाजपा की सभी सात सीटों पर जीत दिखाई गई। बता दें कि 2019 में लोकसभा चुनाव में मोदी लहर पर सवार भाजपा ने दिल्ली की सातों सीटों पर जीत दर्ज की थी।