फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi excise policy scam CBI interrogates satyendar jain in tihar jail

शराब घोटाला मामला: तिहाड़ जेल में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन से सीबीआई कर रही पूछताछ, नायर से भी सवाल-जवाब

Wed, 15 Feb 2023 05:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 15 Feb 2023 05:05 PM IST
सार

वकील ने बताया कि सत्येंद्र जैन आबकारी घोटाले में आरोपी नहीं हैं लेकिन सीबीआई को उनसे कुछ जानकारी चाहिए थी। वकील ने ये भी बताया कि सीबीआई ने आम आदमी पार्टी के कम्यूनिकेशन इंचार्ज विजय नायर से भी पूछताछ की है जो इस समय मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
Delhi excise policy scam CBI interrogates satyendar jain in tihar jail
सत्येंद्र जैन - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई तिहाड़ जेल में मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछताछ कर रही है। यह जानकारी सत्येंद्र जैन के वकील ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने सत्येंद्र जैन से पूछताछ के लिए बीते शुक्रवार को स्पेशल जज एमके नागपाल की अदालत में आवेदन दिया था, इसे स्वीकार कर लिया गया।

विज्ञापन


इसी के बाद आज सीबीआई तिहाड़ जेल पहुंचकर आबकारी घोटाला मामले में केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछताछ कर रही है। वकील मोहम्मद इरशाद ने बताया कि सीबीआई ने जैन से सोमवार को पूछताछ की थी। मालूम हो कि सत्येंद्र जैन इन दिनों प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन


वकील ने बताया कि सत्येंद्र जैन आबकार घोटाले में आरोपी नहीं हैं लेकिन सीबीआई को उनसे कुछ जानकारी चाहिए थी। वकील ने ये भी बताया कि सीबीआई ने आम आदमी पार्टी के कम्यूनिकेशन इंचार्ज विजय नायर से भी पूछताछ की है जो इस समय मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। नायर को पहले आबकारी मामले में जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने अपने पूरक आरोप पत्र में कहा था कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अब तक की गई जांच से पता चला है कि दिल्ली आबकारी नीति, 2021-22 आप के शीर्ष नेताओं द्वारा बनाई गई थी ताकि वह लगातार एक चैनल के जरिए खुद को फंड कर सकें।


धन शोधन के जिस मामले में सत्येंद्र जैन जेल में बंद हैं वह सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर ही खड़ा है। एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि जैन ने 14 फरवरी, 2015 से 31 मई, 2017 की अवधि के दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री के पद पर रहते हुए, अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed