{"_id":"63b1668aadee4b73c16b0c9d","slug":"delhi-enjoyed-1096-hours-of-good-air-in-2022-as-compared-to-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi AQI: दिल्लीवालों ने 2022 में 1096 घंटे ली 'अच्छी हवा' में सांस, जाने कैसा रहा साल का पहला दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi AQI: दिल्लीवालों ने 2022 में 1096 घंटे ली 'अच्छी हवा' में सांस, जाने कैसा रहा साल का पहला दिन
Sun, 01 Jan 2023 04:35 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 01 Jan 2023 04:35 PM IST
सार
नए साल 2023 का पहला दिन यानी रविवार सुबह दिल्ली का एक्यूआई 252 था, जो कि साल के आखिरी दिन के मुकबाले बेहतर रहा। शनिवार सुबह कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजधानी की हवा को कुल एक्यूआई में सबसे खबरा स्तर पर धकेल दिया था।
विज्ञापन
इंडिया गेट
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली और एनसीआर के प्रदूषण ने लोगों को बहुत परेशान किया। इसके चलते स्कूलों में छुट्टियां तक करनी पड़ी। राजनीतिक बयानबाजी भी हुई। हालांकि साल 2021 के मुकाबले 2022 में दिल्लीवासियों ने 289 घंटे ज्यादा अच्छी हवा का मजा लिया। आईएमडी (भारत मौसम विज्ञान विभाग) के अनुसार, सवाल 2022 में हवा की गुणवत्ता 1096 घंटे अच्छी श्रेणी में रही, जबकि 2021 में यह 827 घंटे थी।
विज्ञापन
साल 2021 में 628 घंटें प्रदूषण गंभीर श्रेणी में था। वहीं साल 2022 में यह पीएम 2.5 के साथ 204 घंटे तक रहा। 2021 में करीब 7.3 प्रतिशत की तुलना में 2022 में कुल समय का 2.3 फीसदी रहा। आईएमडी के अनुसार, 2022 में अच्छी श्रेणी के समय में एक साथ वृद्धि हुई, जबकि गंभीर श्रेणी में पीएम 2.5 की गिरावट आई।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार, विभाग के अनुसार, 2021 की तुलना में 2022 में 2.5 और पीएम 10 की औसत सघनता करीब 7 फीसदी घटी। आईएमडी ने कहा कि, प्रदूषित महीनों (नवंबर, दिसंबर, जनवरी और फरवरी) के दौरान पीएम 2.5 की सघनता 2021 की तुलना में 2022 में कम हुई। 2021 की तुलना में कुल एक्यूआई में 2022 बेहतर रहा।
विज्ञापन