फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Encounter Tillu Tajpuria gang shooter caught in encounter

Delhi: टिल्लू ताजपुरिया गैंग के शूटर को एनकाउंटर में दबोचा, इंस्पेक्टर संदीप डबास की निगरानी में चला ऑपरेशन

Thu, 14 Nov 2024 03:13 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 14 Nov 2024 03:13 PM IST
सार

मुंडका इलाके में अमित लाकड़ा की हत्या के मामले में शामिल बदमाश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। रोहिणी इलाके में हुई मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान निहाल के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Delhi Encounter Tillu Tajpuria gang shooter caught in encounter
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

राजधानी दिल्ली में गैंगस्टरों द्वारा व्यापारियों/बड़े दुकानदारों को टारगेट करके उनके शॉप पर, बिजनेस सेंटर पर कई राउंड फायरिंग करके करोड़ों की रंगदारी मांगने के मामले के बाद दिल्ली पुलिस ताबड़तोड़ एक्शन में जुटी हुई है। दो दिन में लगातार दो एनकाउंटर करके दिल्ली पुलिस ने अलग अलग गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बीती रात रोहिणी इलाके में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने मुठभेड़ के दौरान टिल्लू ताजपुरिया गैंग के एक शातिर बदमाश निहाल को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


इस पर गोगी गैंग के अमित लाकड़ा की मुंडका में हुई हत्या का आरोप है। गिरफ्तार बदमाश के पैर में गोली लगी, उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बारे में स्पेशल सेल के वेस्टर्न रेंज की टीम को इंफॉर्मेशन मिली थी। उसके बाद इंस्पेक्टर संदीप डबास की देखरेख में एसआई अरुण दहिया, संदीप दहिया, धर्मेंद्र, एएसआई कर्मवीर, हेड कांस्टेबल नवीन, अभिमन्यु, प्रवेश, नवीन शर्मा, हरीश  चिल्लर और कांस्टेबल राहुल की टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार सुबह स्पेशल सेल की टीम ने शाहबाद डेयरी इलाके में एक गैंग के एक बदमाश मोगली को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। उससे पहले मंगलवार देर रात दिल्ली पुलिस की अलग-अलग यूनिट की टीम ने रात भर छापेमारी करके कई बदमाशों को हिरासत में लिया था। यह कार्रवाई देश और विदेश में बैठे गैंगस्टरों के सहयोगियों और उनके ठिकानों पर दिल्ली पुलिस के द्वारा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है, की टिल्लू ताजपुरिया की हत्या 2023 में तिहाड़ जेल के अंदर कर दी गई थी। वह दिल्ली के अलीपुर गांव का रहने वाला था। उसपर चाकू से 40 बार वार करके हत्या की गई थी। उसपर जितेंद्र उर्फ गोगी की हत्या का आरोप था। उसी का बदला लेने के लिए टिल्लू की हत्या मई महीने में की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed