फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Encounter Notorious Robber Injured and Two Arrested in Keshav Puram

Delhi Encounter: केशव पुरम में मुठभेड़, दो वॉन्टेड बदमाश घायल; पुलिस को ऐसे मिली बड़ी कामयाबी

Wed, 27 Aug 2025 09:40 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 27 Aug 2025 09:40 AM IST
सार

दिल्ली के केशव पुरम इलाके में पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी राजू और सह-आरोपी रवि घायल हो गया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Delhi Encounter Notorious Robber Injured and Two Arrested in Keshav Puram
केशव पुरम में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केशव पुरम थाना पुलिस ने देर रात एक गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने दो संदिग्धों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल मोहित, हेड कांस्टेबल संजीव और कांस्टेबल राम किशोर शामिल थे। सूचना मिली थी कि दो अपराधी सुनसान जगह पर मौजूद हैं। जैसे ही पुलिस ने उन्हें घेरने की कोशिश की, एक आरोपी राजू उर्फ अजय उर्फ कंगारू ने गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग में राजू के दाहिने पैर में गोली लगी। दूसरे आरोपी, रवि को भी मौके से पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने रवि के पास से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद किया। राजू उर्फ कंगारू 12 आपराधिक मामलों और रवि उर्फ गोटिया 7 मामलों में पहले से वांछित था। दोनों के खिलाफ पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed