फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi elections : AAP, BJP, Congress new challenge

दिल्ली चुनाव का बिगुल: आप, भाजपा, कांग्रेस की नई चुनौती

Mon, 06 Jan 2020 06:27 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 06 Jan 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Delhi elections : AAP, BJP, Congress new challenge
delhi election

दिल्ली चुनाव का बिगुल: आप, भाजपा, कांग्रेस की नई चुनौती

विज्ञापन

Delhi elections : AAP, BJP, Congress new challenge

 
21 साल पहले कांग्रेस पार्टी ने भाजपा से दिल्ली की सत्ता छीनकर 15 साल तक राज किया था। छह साल पहले आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से सत्ता लेकर दिल्ली में राज किया है। चुनाव आयोग द्वारा आठ फरवरी को मतदान की घोषणा करने के बाद तीनों दलों के सामने सत्ता पाना ही चुनौती है। आम आदमी पार्टी ने 'अच्छे से बीते पांच साल, लगे रहो केजरीवाल' का नारा दिया है। 

वहीं कांग्रेस पार्टी ने 15 साल अपने कामकाज को गिनाकर सत्ता में लौटने का सपना देख रही है। जबकि भाजपा ने साम, दाम, दंड भेद जैसे राजनीति में अपनाए जाने वाले सभी तरीकों को अपनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे को सामने रख दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह खुद सड़क पर लोगों के बीच में चुनाव प्रचार के लिए उतर चुके हैं।

विज्ञापन


क्यों अहम है दिल्ली?

छोटी सी दिल्ली, 70 विधानसभा सीटों वाली, केन्द्र शासित, लेकिन राजनीति में पूरे देश में दबदबा रखती है। कारण साफ है। सात लोकसभा सीटों वाली देश की राजधानी दिल्ली में देश के करीब-करीब हर राज्य के लोग मतदाता बनकर रहते हैं। कई राज्यों के मतदाताओं जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल के लोगों की अच्छी खासी तादाद है। इसलिए दिल्ली की राजनीतिक हवा कई राज्यों की राजनीति को प्रभावित करती है। इसकी अहमियत 2015 में काफी बढ़ गई क्योंकि केंद्र में देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्ण बहुमत देकर भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की जनता ने भी सात सीटें भाजपा को दे दी, लेकिन विधानसभा चुनाव में जहां कांग्रेस खाता नहीं खोल पाई, वहीं हाई टैम्पो प्रचार अभियान के बाद भी भाजपा के केवल तीन विधायक चुनाव जीत सके। अरविन्द केजरीवाल को दिल्ली की जनता ने 67 सीटें (95.71 प्रतिशत) देकर विधानसभा में भेज दिया। मई 2014 में पूर्ण बहुमत लेकर आए प्रधानमंत्री के चेहरे के लिए यह पहला बड़ा झटका था।
 

आप: हमारे पास गिनाने को काम, भाजपा के पास क्या है?

आम आदमी पार्टी के प्रभारी संजय सिंह बड़ी ठसक से कहते हैं कि हमारे पास दिल्ली में गिनाने के लिए सरकार का काम है। भाजपा के पास क्या है? मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद कहते हैं कि दिल्ली में दो सरकार है। केंद्र की सरकार प्रधानमंत्री मोदी चला रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री वह खुद हैं। दोनों की तुलना कर लीजिए। 

आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार की रणनीति में जुटे राजेश चौधरी कहते हैं कि दिल्ली की जनता को मुफ्त पानी, बिजली, मोहल्ला क्लीनिक का सीधा लाभ मिल रहा है। कालोनियों में सड़के, सीवर, पानी की पाइप लाइन का काम हुआ है। इसे हमें बताने की जरूरत नहीं है। इसे दिल्ली की जनता खुद देख रही है। महसूस कर रही है। दिल्ली के पार्को में सुबह लोग रोजाना व्यायाम करके दवा से मुक्ति पा रहे हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया खुद कहते हैं आम आदमी पार्टी ने पांच साल में जो किया है, जनता के सामने हैं। हमने जनता के पैसे का जनता के लिए सदुपयोग किया है।


 

झूठी है आम आदमी की सरकार, घर-घर जाएंगे : भाजपा

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम से आम आदमी पार्टी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर हमला बोला था। अमित शाह ने आज फिर अरविंद केजरीवाल सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। भाजपा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एनआरसी) पर अल्पसंख्यकों को भ्रमित करने, भड़काने और दंगा कराने का आरोप भी आम आदमी पार्टी तथा कांग्रेस पर लगा रही है। इसी के साथ रविवार से ही भाजपा ने दिल्ली के हर घर का दरवाजा खटखटाने, दोनों दलों के झूठ का पर्दाफाश करने, केंद्र सरकार के कामकाज को गिनाने का अभियान शुरू किया है। यह भी एक इत्तेफाक है कि पिछले महीने दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय कैंपस में अराजक तत्वों से निबटने के नाम पर पुलिस घुसी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed