फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Elections 2025 Aam Aadmi Party attacks BJP, AIMIM and Congress in new poster

Delhi Elections 2025: दिल्ली में पोस्टर वॉर... औवेसी, अमित शाह समेत कांग्रेस के इन नेताओं पर AAP का हमला

Sat, 11 Jan 2025 09:22 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 11 Jan 2025 09:22 AM IST
सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है, वैसे वैसे राजनीतिक दलों में पोस्टर वॉर तेज होता जा रहा है। अब आम आदमी पार्टी ने अपने नए पोस्टर में भाजपा, कांग्रेस और एआईएमआईएम पर हमला बोला है।

विज्ञापन
Delhi Elections 2025 Aam Aadmi Party attacks BJP, AIMIM and Congress in new poster
AAP का नया पोस्टर - फोटो : X/AAP

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो गई है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक साथ पांच फरवरी को मतदान होंगे। चुनावी पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। नेता एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है, वैसे वैसे राजनीतिक दलों में पोस्टर वॉर तेज होता जा रहा है।

विज्ञापन


अब आम आदमी पार्टी ने अपने नए पोस्टर में भाजपा, कांग्रेस और एआईएमआईएम पर हमला बोला है। आप ने पोस्टर में इन सभी पार्टियों को एक साथ दिखाया है। आप ने पोस्टर में अमित शाह, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा, असदुद्दीन ओवैसी, संदीप दीक्षित, अजय माकन को एक साथ दिखाया है। वहीं, दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल को ईमानदार कहा है।
विज्ञापन

अभद्र भाषा बोलने वाले को भाजपा बना रही सीएम चेहरा : आतिशी
वहीं, विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों के बीच मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर भी सियासी खींचतान शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में दावा किया कि भाजपा अभद्र भाषा बोलने वाले प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी को मुख्यमंत्री चेहरा बनाने जा रही है। भाजपा की सीईसी की बैठक में तय हुआ है कि रमेश बिधूड़ी को मुख्यमंत्री चेहरा बनाया जाएगा।

आतिशी ने कहा कि भाजपा से लोग पूछ रहे हैं कि उनका सीएम चेहरा कौन हैं, जबकि आप ने सीएम चेहरे को घोषित कर दिया है। रमेश बिधूड़ी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। बिधूड़ी अपनी ही पार्टी के पूर्वांचली नेताओं से गलत व्यवहार करते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। यही नहीं बिधूड़ी ने मेरे व परिवार के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन

'लोगों के सामने दो विकल्प'
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब लोगों के सामने दो विकल्प हैं। एक तरफ अरविंद केजरीवाल हैं जो आईआईटी खड़गपुर से पढ़े हैं। वे आईआरएस ऑफिसर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में 24 घंटे बिजली, घर-घर पानी पहुंचाने, सरकारी स्कूलों को बेहतर करने, मुफ्त इलाज, बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा और महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा दी है। दूसरी तरफ, अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करने वाले रमेश बिधूड़ी हैं।

सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे केजरीवाल : भाजपा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने शुक्रवार को आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि वे सत्ता खोने के डर से मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। केजरीवाल सत्ता बचाने के लिए दिल्ली के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। सचदेवा ने केजरीवाल के हालिया बयानों और पोस्टर को उनकी हताशा व चरित्र का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने 13 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद इस्तीफा नहीं दिया। इसके अलावा 21 और 22 सितंबर को महिला विरोधी बयान दिए। उन्होंने दिसंबर में बांग्लादेशी व रोहिंग्या वोटरों को जोड़ने के लिए दबाव डाला और एक जनवरी को झूठी खबर फैलाकर दिल्ली का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed