फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Elections 2020: Kapil Gujjar saw joining AAP in pictures recovered from his phone

शाहीन बाग का 'गोलीबाज' निकला दिल्ली सरकार का कार्यकर्ता, जावड़ेकर बोले- आप हुई बेनकाब

Wed, 05 Feb 2020 03:03 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Wed, 05 Feb 2020 03:03 AM IST
विज्ञापन
Delhi Elections 2020: Kapil Gujjar saw joining AAP in pictures recovered from his phone
कपिल गुर्जर के मोबाइल से बरामद हुईं तस्वीरें - फोटो : एएनआई
नागरिकता कानून के खिलाफ शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन में एक फरवरी को गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी कपिल के मोबाइल से कुछ तस्वीरें बरामद की हैं। मिली तस्वीरों से पता चलता है कि कपिल आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है। इस खुलासे के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने आप को बेनकाब कर दिया है।
विज्ञापन


कपिल कुछ लोगों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ था। इन तस्वीरों में आप पार्टी के दिग्गज नेता आतिशी और राज्य सभा सांसद संजय कुमार भी नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कपिल करीब एक साल पहले अपने पिता और अन्य सथियों के साथ आप में शामिल हुआ था।  
विज्ञापन

भाजपा कर रही गंदी राजनीति : संजय सिंह

वहीं, आप में शामिल होते कपिल की तस्वीर सामने आने के बाद आप नेता संजय सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने भाजपा को निशान पर लेते हुए कहा कि अमित शाह इस समय देश के गृहमंत्री हैं। चुनाव से ठीक पहले तस्वीर और षड्यंत्र सामने आए हैं। चुनाव में तीन से चार दिन बचे हैं। भाजपा इतनी गंदी राजनीति कर रही है जितनी वह कर सकती है। किसी के साथ एक तस्वीर होने का मतलब क्या है? 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश देव ने कहा, "हम लोगों ने उसके फोन से फोटो बरामद की है। वहीं, कपिल ने कबूल किया है कि वह और उसके पिता ने जनवरी-फरवरी 2019 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी।"

आप की रणनीति दो समुदायों को बांटने की : जावड़ेकर

शाहीन बाग में हवा में गोली चलाने वाले कपिल बैसला को लेकर आप को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश करते हुए भाजपा ने आप पर षड्यंत्र करने और वोट बैंक की राजनीति करने के लिए एक समुदाय विशेष में डर पैदा करने का मंगलवार रात आरोप लगाया।

भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने आरोप लगाया कि आप के मंसूबे पहले से ही स्पष्ट है और वह सभी तरकीबों को आजमा रही है। जावड़ेकर ने दावा किया कि आप के पूरे षड्यंत्र में समाज को बांटना, एक समुदाय में भय पैदा करना और वोट बैंक पैदा करना शामिल है।

जावड़ेकर ने कहा, 'यह साबित करता है कि आप युवाओं को गलत रास्ते पर धकेल रही है। आप की रणनीति दो समुदायों को बांटने की है, वे दिल्ली में दंगे भड़काना चाहते हैं। संजय सिंह ने कहा था कि दिल्ली में हिंसा होगी। दिल्ली पुलिस ने उनके षड्यंत्र का खुलासा किया है।'

नहीं देंगे आप का साथ : कांग्रेस

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि चुनाव के बाद अगर आम आदमी पार्टी को सरकार बनाने के लिए और सीटों की आवश्यकता होती है तो भी वह उसका साथ नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि जब भी छात्रों पर हमले होते हैं आप को केवल ड्रामा दिखता है। अब तो यह भी साफ हो गया है कि हमले के पीछे भी उन्हीं का हाथ था। कपिल गुज्जर को कौन लाया?

चोपड़ा ने कहा, उन लोगों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जिन्होंने कपिल गुज्जर को पार्टी (आप) में शामिल कराया। आतिशी और संजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि उन्होंने एक निश्चित धर्म के खिलाफ साजिश की और उस धर्म के लोगों को डराने की कोशिश की।

नड्डा बोले : आप और केजरीवाल का गंदा चेहरा बेनकाब

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को शाहीन बाग में गोली चलाने वाले की पहचान आम आदमी पार्टी के सदस्य के रूप में होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे आप और केजरीवाल का गंदा चेहरा बेनकाब हो गया है जो देश की सुरक्षा के साथ खेल रहे हैं।

नड्डा ने ट्वीट किया कि देश और दिल्ली के लोगों ने आज आम आदमी पार्टी का गंदा चेहरा देख लिया। उन्होंने लिखा, ‘राजनीतिक लालसा के लिए केजरीवाल और उनके लोगो ने देश की सुरक्षा तक को बेच तक दिया। पहले केजरीवाल सेना का अपमान करते थे और आतंकवादियों की वकालत लेकिन आज तो उनके आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वालो से सम्बंध सामने आ गए।’

उन्होंने कहा कि वह केजरीवाल को स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि यह देश किसी भी चुनाव, किसी भी सरकार से बड़ा है और यह राष्ट्र उन लोगों को माफ नहीं करेगा जो उसकी सुरक्षा के साथ खेलते हैं। केजरीवाल और उनकी पूरी टीम बेनकाब हो गयी है। दिल्ली के लोग मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने दावा किया कि पूरे देश में दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन की कट्टरपंथी आतंकवादी संगठन पीएफआई के साथ तस्वीरें देखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed