फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Elections 2020: Delhi CM Arvind Kejriwal held press conference in on different issues

विधायकों के टिकट कटने पर केजरीवाल बोले- कोई चुनाव लड़ना चाहता है तो लड़े, पार्टी 'थ्री सी' पर कायम

Thu, 16 Jan 2020 04:49 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 16 Jan 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
Delhi Elections 2020: Delhi CM Arvind Kejriwal held press conference in on different issues
Arvind Kejriwal - फोटो : ANI

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की सूची सामने आने के बाद पार्टी नेताओं ने बगावत शुरू कर दी है। जिन विधायकों को टिकट नहीं मिला है उन्होंने पार्टी के सामने ही या तो चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है या कुछ पाला बदलने की कोशिश में लगे हैं। वहीं, इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कड़ा रूख अपनाते हुए चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि यह सभी हमारे परिवार का हिस्सा हैं, मैं आशा करता हूं कि वे बने रहेंगे। अगर इसके बावजूद भी वे चुनाव लड़ना चाहते हैं तो लड़ सकते हैं।  पार्टी थ्री सी ( कैरेक्टर, क्राइम और करप्शन) के अपने मूल सिद्धांत से नहीं हटेगी। 
विज्ञापन

 
केजरीवाल ने कहा कि एक फरवरी को देश का बजट आ रहा है। इससे वोटर प्रभावित हो सकते हैं। हम चुनाव आयोग को पत्र लिखेंगे कि बजट ना पेश हो। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में प्रदूषण को लेकर कहा कि पंजाब में पराली जलती है जिसे रोकने का इंतजाम किया जाना चाहिए। 

प्रकाश जावड़ेकर ने सीएम पर साधा निशाना

इधर, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को कई मुद्दों पर कठघरे में खड़ा किया। प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जावड़ेकर ने कहा कि केजरीवाल ने अन्ना हजारे को धोखा दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री पूर्वांचल के लोगों के विरोधी हैं और वे उत्तर प्रदेश-बिहार से आए लोगों को घुसपैठिया समझते हैं। यही वजह है कि वह कहते हैं कि सीएए और एनआरसी आएगा तो प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को दिल्ली से बाहर जाना पड़ेगा। 

उन्होंने जनलोकपाल को लेकर मुख्यमंत्री पर तो निशाना साधा ही, साथ ही यह भी कहा कि वह बच्चों की कसम खाते हैं, लेकिन कांग्रेस के साथ सरकार बनाते हैं। जावड़ेकर ने कहा कि अन्ना हजारे को अरविंद केजरीवाल ने धोखा दिया है। पांच साल तक दिल्ली वालों को छलने का काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed