{"_id":"5e3c1de58ebc3ee5a1686123","slug":"delhi-elections-2020-campaign-over-political-party-eyes-on-slum-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः चुनाव प्रचार खत्म, पैसे-शराब की बांट पर नजर रखेंगे जासूस, कोई शराबी तो कोई बनेगा भिखारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः चुनाव प्रचार खत्म, पैसे-शराब की बांट पर नजर रखेंगे जासूस, कोई शराबी तो कोई बनेगा भिखारी
Thu, 06 Feb 2020 07:48 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 06 Feb 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
जासूस रखेंगे नजर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के विधानसभा चुनाव का प्रचार खत्म हो चुका है। अब लोगों को शराब, कैश सहित तरह-तरह के सामान का प्रलोभन देने का सिलसिला हावी रहेगा। ऐसे में अगली दो रात दिल्ली के 750 छोटे और बड़े झुग्गी वाले इलाकों में तीन हजार से ज्यादा जासूस तैनात किए गए हैं। ये जासूस रातभर सड़कों पर दिखाई देंगे। कोई शराबी की तरह व्यवहार करेगा तो कोई भिखारी बनकर आने-जाने वालों पर नजर रखेगा। रात 12 से सुबह चार बजे तक ये जासूस सबसे ज्यादा सतर्क रहेंगे, क्योंकि यही वह वक्त होता है जब रात के अंधेरे का फायदा उठाकर लोगों को तरह-तरह के प्रलोभन देने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के एक विशेष विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिल्ली के 11 जिला प्रशासनों की ओर से गुरुवार की रात सभी जासूस अपने-अपने क्षेत्रों में रवाना भी हो चुके हैं। सूत्रों की मानें तो अगर इलाकों में शराब, नशा, कैश, लैपटॉप, आभूषण, साड़ी और कूकर इत्यादि का वितरण हुआ तो प्रत्याशी की खैर नहीं। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। यहां तक कि इनका चुनाव भी निरस्त हो सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रचार खत्म होने के बाद से मतदान के ठीक पहले तक अक्सर नेताओं के समर्थक अपने-अपने इलाकों में लोगों को कई तरह का सामान वितरित करते हैं, ताकि मतदान उनके पक्ष में ज्यादा हो सके। ये नियमों के एकदम खिलाफ है। चुनाव आयोग आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपट रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने सभी सियासी दलों को पहले ही इस संबंध में चेतावनी निर्देश जारी कर दिए हैं, बावजूद इसके नियमों का उल्लंघन हुआ तो संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।