फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Elections 2020: Amit Shah hold rally in Paharganj

दिल्ली चुनाव का पहाड़गंज, जहां 'बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना' जैसी हालत में नजर आए भाजपाई

Mon, 03 Feb 2020 10:22 PM IST
Abhishek Singh जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 03 Feb 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
Delhi Elections 2020: Amit Shah hold rally in Paharganj
BJP Flag - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

दिल्ली दंगल में सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पहाड़गंज में रोड शो कार्यक्रम रखा गया। समय शाम पांच बजे का था, लेकिन वे छह बजकर बीस मिनट पर वहां पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने पहाड़गंज के मुख्य बाजार में भाजपा कार्यकर्ता 'बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना' जैसी हालत में नजर आए। वे चुनाव की बात कर ही नहीं रहे थे। जिसने भी भगवा रंग की पगड़ी और हाथ में भाजपा के चिन्ह वाला पंखा पकड़ रखा था, वो केवल सेल्फी खिंचवाने में मस्त था। यह हाल दो चार मिनट नहीं, बल्कि पूरे डेढ़ घंटे चला। वहां बाकायदा सेल्फी लेने के लिए एक स्टैंड बनाया गया था। अमित शाह जब आए तो लोग बाजार के बीच से आगे बढ़ने लगे। शाह ने अपने वाहन से कार्यकर्ताओं पर फूल बरसाए। 

विज्ञापन


ग्राउंड रिपोर्ट: 
समय शाम पांच बजे का है। नई दिल्ली के गेट नंबर एक के सामने वह कैंटरनुमा गाड़ी खड़ी थी, जिसमें अमित शाह को रोड शो करना था। बाजार के शुरु में ही पुलिस ने एक बेरिकेड लगा रखा था। वहां मनमर्जी की चेकिंग थी। यानी चेहरा देखकर जांच हो रही थी।पुलिस वाले का मन किया तो जांच लिया नहीं तो बढ़ो आगे। पहाड़गंज का मुख्य बाजार यहीं से शुरु होता है। इसे डॉ. मुंजे चौक भी कहते हैं। यहां से करीब अस्सी मीटर दूर एक अन्य बेरिकेड लगा रखा था। वहां भी सब कुछ औपचारिकता वश हो रहा था। यानी अस्सी मीटर का जो एरिया था, वह केवल सेल्फी खिंचवाने के लिए था।
विज्ञापन


रिपोर्टर ने किसी से बात नहीं की, केवल देखा और सुना। कोई भी कार्यकर्ता चुनाव की बात नहीं कर रहा था। हर कोई भगवा पगड़ी और पार्टी के चिन्ह वाला एक डंडी सी लेने को बेताब थे। शुरू में ही लेफ्ट साइड में जो मंच बना था, वहां हर कोई चढ़ने के लिए प्रयासरत था।सभी के हाथ में मोबाइल था।कोई खुद की सेल्फी तो कोई किसी के साथ सेल्फी खिंचवाता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी आई और वह भी सेल्फी स्टैंड पर चढ़ गई...

करीब साढ़े पांच बजे थे कि वहां पर लोकसभा सांसद मीनाक्षी लेखी आ गई। वे भी सीधे सेल्फी स्टैंड पर पहुंच गई। कुछ देर सेल्फी कार्यक्रम चला। उसके बाद वे आसपास कहीं बैठ गई। उनके जाते ही कार्यकर्ताओं में टोपी और पार्टी चिन्ह लेने की होड़ लग गई। जिस ओर से कोई भी व्यक्ति बड़ा सा बॉक्स हाथ में लिए दिखता, भीड़ उसी तरफ लपकने लगती। जब उन्हें टोपी मिल जाती तो वे सेल्फी स्टैंड पर पहुंच जाते। सेल्फी लेने के बाद वे एक दूसरे से पूछते, बताओ कैसा लग रहा है। घरवालों को पसंद तो आएगा। चलो भेज देते हैं अभी। इसके थोड़ी दूरी पर ही भगवा रंग के कपड़े पहने कुछ युवा डांस कर रहे थे। सेल्फी स्टैंड के आसपास भी कुछ नेता पगड़ी पहने थिरक रहे थे। बाजार में एक छोटी गाड़ी भी खड़ी थी।उसमें, ‘मुझे चढ़ गया भगवा रंग’,गीत बज रहा था।यहां पर भाजपाई झूम रहे थे। 

अमित शाह ने फूल बरसाकर अभिवादन किया... 
छह बजकर बीस मिनट पर अमित शाह अपने वाहन में सवार हो गए। उनके आते ही सेल्फी वाले कार्यकर्ताओं में जोश आ गया। जोश खुद की सेल्फी को लेकर था। अमित शाह के वाहन के आगे रस्सी से बेरिकेडिंग की गई थी। पुलिस लोगों को आगे करती रही। अमित शाह ने वाहन से नीचे चल रहे लोगों पर फूल बरसाना शुरू किया। चूंकि वे डेढ़ घंटा देरी से पहुंचे थे तो उनकी गाड़ी बिना रुके आगे बढ़ने लगी। गाड़ी के आगे दो सौ मीटर तक भाजपा कार्यकर्ता चल रहे थे। अमित शाह के साथ लोकसभा सांसद मीनाक्षी लेखी और करोलबाग विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया भी रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed