फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election Priyanka Gandhi s counterattack on controversial statement of BJP candidate Ramesh Bidhuri

बिधूड़ी पर प्रियंका गांधी का पलटवार: यह सब बेकार की बातें... चुनाव के समय जनता के मुद्दों पर होनी चाहिए बात

Wed, 08 Jan 2025 05:42 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 08 Jan 2025 05:42 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने रमेश बिधूड़ी के बयान को फिजूल बताया है। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि चुनाव के दौरान अहम मुद्दों पर बात होनी चाहिए।

विज्ञापन
Delhi Election Priyanka Gandhi s counterattack on controversial statement of BJP candidate Ramesh Bidhuri
बिधूड़ी के विवादित बयान पर प्रियंका ने किया पलटवार - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी की ओर से की गई विवादित टिप्पणी पर कांग्रेस नेता और सांसद प्रियंका गांधी ने चुप्पी तोड़ी है। बुधवार को प्रियंका गांधी ने बिधूड़ी के बयान को फिजूल बताया है। साथ ही बोलीं कि चुनाव के दौरान हमें दिल्ली की जनता के मुद्दों पर बात करनी चाहिए। 

विज्ञापन


विज्ञापन

बिधूड़ी के बयान को लेकर तंज कसते हुए प्रियंका बोलीं कि कभी अपने गालों के बारे में उन्होंने बात नहीं की। यह सब बातें बेकार की हैं। साथ ही नसीहत देते हुए कहा कि चुनाव के दौरान अहम मुद्दों पर बात होनी चाहिए। बीते 5 जनवरी को भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था। इसके बाद बिधूड़ी के बयान को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कड़ी नाराजगी जताई थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि यह बदतमीजी सिर्फ घटिया मानसिकता नहीं दिखाती, यह उनके अन्य सहयोगियों और सहकर्मियों की असलियत दिखाती है।

'पहले कांग्रेस मांगे माफी'

कांग्रेस के हंगामे के बाद भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने कहा था कि मैंने कोई विवादित बयान नहीं दिया है। कांग्रेस को बयान पर एतराज है तो पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव से कहें कि वह हेमा मालिनी से माफी मांगें। क्योंकि उन्होंने भी इस तरह का बयान दिया था। विरोध के बावजूद वह अपने बयान पर कायम हैं। रमेश बिधूड़ी ने कहा कि अगर कांग्रेस को मेरे बयान से आपत्ति है तो पहले वह लालू यादव से कहे कि वह हेमा मालिनी से माफी मांगें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed