दिल्ली चुनाव में पीएम की पाठशाला: 'छात्रों के भविष्य को नुकसान पहुंचा रही AAP सरकार'; बातचीत में बोले मोदी
दिल्ली विधानसभा चुनाव के आखिरी दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की आप सरकार पर जोरदार निशाना साधा।
विस्तार
#WATCH | Delhi: In an interaction with students, PM Narendra Modi lashes out at how students' future is harmed to improve the image of the AAP (Aam Aadmi Party) govt pic.twitter.com/VVp9XOvnsM
— ANI (@ANI) February 3, 2025विज्ञापन
मोदी की गारंटी है झुग्गी नहीं टूटने देंगे: पीएम
इससे पहले आरके पुरम में चुनावी रैली में कहा कि वोटिंग से पहले ''झाड़ू'' के तिनके-तिनके बिखर गए है। आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल के आरोप पर पीएम मोदी ने दो टूक कहा कि मोदी की गारंटी है झुग्गी नहीं टूटने देंगे। आप-दा वाले अफवाह फैला रहे हैं, याद रखिएगा दिल्ली एक भी झुग्गी नहीं टूटेगी, जनहित की जो योजनाएं चली आ रही हैं उनमें किसी को बंद नहीं किया जाएगा। बसंत पंचमी के साथ ही मौसम बदलना शुरू हो जाता है। तीन दिन बाद, 5 फरवरी को दिल्ली में विकास का नया बसंत आएगा-दिल्ली के हर परिवार को दी गारंटी, कहा सेवा का मौका दें, हर मुसीबत व परेशानी को समाप्त करने में खप जाऊंगा
पीएम ने कहा कि गलती से भी आप-दा नहीं आ जाए। आप-दा को छोड़कर उनके पार्टी के लोग जा रहे है। वो यह जान गए है कि ग्राउंड पर जनता उनसे नाराज ही नहीं नफरत करती है। दिल्ली के लोगों के गुस्से से पूरी पार्टी इतनी घबरा गई है कि हर घंटे झूठी घोषणाएं कर रही है। उनका नकाब उतर गया है। दिल्ली में रहने वाली बहने, ऑटो वाले कह रहे है कि दस साल से यह झूठी घोषणाओं पर वोट मांग रहे है। अब यह झूठ नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे। एक तरफ आपदा की झूठी घोषणाएं है दूसरी तरफ आपका सेवक (नरेंद्र मोदी) है। मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी। जो भी कहते है वह कर के दिखाते है।
इस दौरान पीएम मोदी ने एक फरवरी को पेश किए गए बजट का भी जिक्र कर मध्यम वर्ग को अपने पाले में करने की पूरी कोशिश की। कहा कि यह बजट मिडिल क्लास के लिए सबसे फ्रेंडली बजट है। भारत के इतिहास में मध्यम वर्ग के लिए ऐसा बजट नहीं पेश हुआ। पहले बजट का नाम सुनते ही पांच दिन पहले मध्यम वर्ग के लोगों की नींद उड़ जाती थी। यह केंद्र की भाजपा सरकार ही है जिसने 12 लाख रुपये तक की आमदनी पर इनकम टैक्स पूरी तरह जीरो कर दिया है। इतनी बड़ी राहत पहले कभी नहीं मिला।
पीएम मोदी ने कहा, देश की आर्थिक शक्ति बढ़ रही है। सभी की मुसीबत को दूर करने की गारंटी है। दिल्ली में अब ऐसी डबल इंजन सरकार बनानी है, जो लड़ाई-झगड़े के बजाय दिल्ली के लोगों की सेवा करे। जो बहाने बनाने के बजाय दिल्ली को सजाने-संवारने में ऊर्जा लगाए। बजट से दिल्ली के बुजुर्ग को भी बड़ा फायदा होगा। सेवानिवृत कर्मचारियों का टैक्स भी कम होगा और उनकी पेंशन भी बढ़ बढ़ेगी। 10 लाख तक का मुफ्त इलाज भी आयुष्मान भारत योजना से मिलेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के विकास में मध्यम वर्ग का काफी योगदान है। भाजपा की सरकार ईमानदार करदाताओं को पुरस्कार देती है। कांग्रेस की सरकार में अगर 12 लाख रुपये लोग कमाते तो 2 लाख 60 हजार रुपये कर देना पड़ता था। अगर नेहरू के जमाने में 12 लाख कोई कमाते होते तो एक चौथाई सैलरी सरकार ले लेती, अगर इंदिरा की सरकार होती तो 12 लाख रुपये के आय पर 10 लाख टैक्स में चले जाते। कांग्रेस की सरकार सिर्फ अपना खजाना भरने के लिए टैक्स लगाती थी। अब 12 लाख रुपये कमाने वालों का टैक्स केंद्र की भाजपा सरकार ने जीरो कर दिया है। खेलो इंडिया अभियान के लिए 1,000 करोड़ रुपये दिया गया है। कॉमनवेल्थ गेम घोटाले के दाग इतने गहरे हैं कि कांग्रेस कभी उससे मुक्त नहीं हो सकती।पीएम ने कहा कि पूर्वांचल के लोगों ने मुझे सांसद बनाया है। उन्होंने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया। कांग्रेस पार्टी ने बिहार राज्य का हमेशा से ही अनदेखी की। पूर्वांचल और बिहार की बेहतरी के लिए कभी काम नहीं किया। अब जब बिहार के लिए केंद्र सरकार बजट में कई घोषणाएं की है तो आप-दा पार्टी और कांग्रेस को दिक्कत हो रही है। आप-दा वाले बिहार को मिले प्रोजेक्ट को लेकर बहुत परेशान हैं। यमुना को लेकर भी पीएम ने निशाना साधा। कहा कि यमुना को बदहाल स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है। दिल्ली प्रदूषित शहर बन गया है। बीमारी के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे। प्रदूषण की वजह से दुकानदारों को नुकसान हो रहा है। दिल्ली वालों को ऐसे संकट से भाजपा ही निकलेगी।