फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 People troubled by jam and filth in Sadar Bazar assembly constituency

Delhi Election: जाम और गंदगी की समस्या से निजात के इंतजार में सदर बाजार, यहां लगातार चौथी जीत की तलाश में AAP

Sat, 11 Jan 2025 09:44 AM IST
विजय पुंडीर गौरव बाजपेई, अमर उजाला, नई दिल्ली
गौरव बाजपेई, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 11 Jan 2025 09:44 AM IST
सार

अमर उजाला संवाददाता ने सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र का जायजा लिया तो घनी बसावट और मुख्यतया बड़े बाजारों वाली इस सीट की सड़कों की हालत बदतर दिखी। इससे कारोबारी ही नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में आने वाले खरीदार भी परेशान हैं।

विज्ञापन
Delhi Election 2025 People troubled by jam and filth in Sadar Bazar assembly constituency
दिल्ली विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़गंज की तरफ कुतुब रोड पर सदर बाजार में प्रवेश करते ही टूटी सड़कों ने स्वागत किया। आगे बढ़ने पर सड़क पर बेतरतीब खड़े ई-रिक्शा, कार, बाइक समेत मालवाहक वाहनों से हर तरफ जाम नजर आया। करीब 15 मिनट तक एक ही जगह पर फंसे रहने की झल्लाहट सबके चेहरे पर दिख रही थी, तभी बगल में खड़ा बाइक सवार दिल्लीवाले वाले अंदाज में बोल पड़ा ‘हद हो गई है’।

विज्ञापन

दरअसल, शुक्रवार को अमर उजाला संवाददाता ने सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र का जायजा लिया तो घनी बसावट और मुख्यतया बड़े बाजारों वाली इस सीट की सड़कों की हालत बदतर दिखी। इससे कारोबारी ही नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में आने वाले खरीदार भी परेशान हैं। बातचीत के दौरान सभी ने बुनियादी सुविधाओं की खस्ताहाल पर ध्यान दिलाया। मजाकिया लहजे में कारोबारी अमर चंद्र ने कहा कि देश का डायनिंग रूम अगर दिल्ली है तो दिल्ली की आर्थिक नब्ज सदर बाजार है, लेकिन यहां ही बुनियादी सुविधाएं नदारद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार चौथी जीत की तलाश में आप
दिल्ली की 70 सीटों में से सदर बाजार विधानसभा सीट भी शामिल है। यह महत्वपूर्ण सीट दिल्ली उत्तरी पश्चिमी जिले का हिस्सा होने के साथ ही चांदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भी शामिल है। वर्ष 2013 से इस सीट पर आप का कब्जा है। आप के सोमदत्त ने यहां से जीत की हैट्रिक लगाई है। 1993 में विधानसभा सीट का गठन होने पर हुए चुनाव में भाजपा के हरिकिशन विधायक चुने गए थे। इसके बाद लगातार तीन बार कांग्रेस के राजेश जैन विधायक बने।

विज्ञापन

प्रमुख इलाके
सदर बाजार खारी बावली के पश्चिमी क्षेत्र में बसा हुआ है। यह घरेलू सामानों की थोक मार्केट है। यह क्षेत्र प्रताप बाजार, स्वदेशी मार्केट आदि नामों से भी जाना जाता है। इस क्षेत्र में सराय रोहिल्ला व सदर बाजार रेलवे स्टेशन भी हैं। 

गली-मोहल्लों में सीसीटीवी कैमरों की कमी और पुलिस पेट्रोलिंग न होने से चोरी व छीना-झपटी की घटनाएं बढ़ रही हैं। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों में असुरक्षा का माहौल है। सुरक्षा उपाय मजबूत और नियमित निगरानी होन चाहिए। - अमरचंद्र 

इलाके में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। संकरी सड़कों, अवैध पार्किंग व अतिक्रमण के कारण चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जाम से समय की बर्बादी और प्रदूषण भी बढ़ रहा है। - अनिल बंसल

सड़कें बदहाल स्थिति में हैं। जगह-जगह गड्ढे और टूटी सड़कें जनता को परेशान कर रही हैं। सार्वजनिक शौचालय की कोई व्यवस्था न होने से महिलाएं और बुजुर्ग को दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। - राकेश कुमार यादव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed