{"_id":"67a43786f7e2b1f5370675e3","slug":"delhi-election-2025-mood-of-voters-was-mixed-in-muslim-majority-seats-2025-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Election: मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर मिला जुला रहा वोटरों का मिजाज, अधिकतर जगह आप-कांग्रेस के बीच बंटे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Election: मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर मिला जुला रहा वोटरों का मिजाज, अधिकतर जगह आप-कांग्रेस के बीच बंटे वोट
Thu, 06 Feb 2025 10:28 AM IST
शाहरुख खान
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:28 AM IST
सार
दिल्ली में मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर वोटरों का मिजाज मिला जुला रहा है। ज्यादातर मुस्लिम बहुल सीटों पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच वोट बंटते हुए दिखे।
विज्ञापन
Delhi Election 2025
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस बार के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की राहें आसान नहीं दिख रही हैं। राजधानी दिल्ली में वर्ष 2015 और 2020 में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया था। आम आदमी पार्टी ने दोनों ही चुनावों में कांग्रेस और भाजपा को करारी शिकस्त दी थी।
2015 में हुए चुनावों के दौरान आप को 67 और 2020 में 62 सीटों पर विजय मिली थी, लेकिन अब माना जा रहा है कि कांग्रेस ने एक बार फिर कम-बैक करते हुए वोटरों का विश्वास जीता है।
खासकर दिल्ली की सभी मुस्लिम बाहुल्य सीटों की बात करें तो यहां वोटर्स का मिला-जुला असर देखने को मिला है। ज्यादातर मुस्लिम बहुल सीटों पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच वोट बंटते हुए दिखे।
विज्ञापन
दूसरी ओर ओखला और मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो यहां कांग्रेस, आम आदमी के अलावा एआईएमआईएम को भी खासे वोट मिलते दिख रहे हैं। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि जहां-जहां कांग्रेस और आप के वोट आपस में बंट रहे हैं, वहां इसका सीधा फायदा भाजपा को होता दिख रहा है।

Trending Videos
हालांकि आठ फरवरी को रिजल्ट आने पर दावों और हकीकत का पता चल पाएगा। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने इस बार ओखला और मुस्तफाबाद विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए।
इनमें दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन और ओखला से शिफा-उर-रहमान शामिल हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने इन दोनों ही सीटों पर अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरा जोर लगाया।
ओखला से कांग्रेस ने अरीबा खान, आप ने अमानतुल्लाह खान और भाजपा ने मनीष चौधरी को प्रत्याशी बनाया। मुस्तफाबाद की बात करें तो कांग्रेस ने अली मेहंदी, आप ने आदिल अहमद खान और भाजपा ने मोहन सिंह बिष्ट को अपना प्रत्याशी बनाया। इन उम्मीदवारों के बीच एआईएमआईएम अच्छे खासे वोट लेते हुए दिख रही है।