फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025: Many people sent legal notice to BJP candidate Pravesh Verma

Delhi Election 2025: प्रवेश वर्मा को कई लोगों ने भेजा लीगल नोटिस, पंजाबियों को लेकर दिए गए बयान से नाराजगी

Thu, 23 Jan 2025 03:18 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 23 Jan 2025 03:18 PM IST
विज्ञापन
Delhi Election 2025: Many people sent legal notice to BJP candidate Pravesh Verma
प्रवेश वर्मा - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा को कई लोगों ने लीगल नोटिस भेजा है। सूत्रों के मुताबिक, पंजाबियों पर दिए बयान के मामले में परवेश वर्मा को लीगल नोटिस भेजा गया है। जिसमें उन्होंने पंजाब नंबर की गाड़ी सुरक्षा के लिए खतरा बताया था। इससे पहले प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान को 100 करोड़ रुपये मानहानि का लीगल नोटिस भेजा था।

विज्ञापन

प्रवेश वर्मा के बयान पर भड़के भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है। यहां हर राज्य से लोग आते हैं। हर प्रदेश के नंबर की गाड़ियां चलती हैं। किसी भी राज्य के नंबर की गाड़ियां देश के किसी भी हिस्से में जा सकती हैं, इस पर कोई रोक टोक नहीं है। भाजपा नेता का बयान बेहद चिंताजनक और पंजाबियों के लिए अपमानजनक है। मान ने कहा कि भाजपा नेता पंजाब के नंबर की गाड़ियों को चिह्नित करके कह रहे हैं कि दिल्ली में पंजाब की गाड़ियां क्यों घूम रही हैं। वे ऐसे कह रहे हैं जैसे पंजाबी देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। ये मेरे और देश के हर पंजाबी के लिए बेहद अपमानजनक है। आज हर पंजाबी बेहद पीड़ा और अपमान महसूस कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मान ने सियासी हमला बोलते हुए कहा कि गृहमंत्री अमित शाह न देश के बॉर्डर को सुरक्षित रख पा रहे हो और न ही दिल्ली को। इतने हजारों बांग्लादेशी और रोहिंग्या पूरे देश में आ रहे हैं, उनसे इन्हें दिक्कत नहीं है, लेकिन पंजाब से दिल्ली आने वाले पंजाबियों को आप देश के लिए खतरा बोल रहे हैं। भाजपा को पंजाबियों से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन

प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल और मान पर ठोका 100 करोड़ का मानहानि का दावा
नई दिल्ली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ 100 करोड़ रुपये के मानहानि का दावा किया है। इसके लिए वर्मा ने दोनों नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा है। भाजपा नेता का कहना है कि आप के दोनों नेताओं ने उनके खिलाफ झूठे और बेबुनियाद बयान दिए हैं। इससे चुनाव के दौरान उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है।

प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल और भगवंत मान के उन आरोपों को सिरे से खारिज किया है, जिसमें दोनों नेताओं ने कहा था कि वर्मा ने पंजाबियों को ''देश के लिए खतरा'' बताया है। वर्मा के मुताबिक, वह व उनके परिवार ने सिख समुदाय के लिए जो किया है, वह किसी को बताने की जरूरत नहीं है। केजरीवाल का दावा पूरी तरह झूठा और राजनीति से प्रेरित है।

वर्मा ने बताया कि उन्होंने चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस को जो सबूत सौंपे हैं, उससे पता चलता है कि पंजाब से हजारों गाड़ियां दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए लाई गई हैं। इनमें आप के मंत्री, विधायक और खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हैं।

दिल्लीवासियों को याद आ रहा शीला दीक्षित का शासन: अखिलेश प्रसाद सिंह

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, "शीला दीक्षित के शासनकाल में दिल्ली को जो प्रतिष्ठा मिली थी, उसे वापस पाने के लिए हम दिल्ली की जनता से कांग्रेस को मौका देने की अपील करते हैं। कांग्रेस उनके सपनों को पूरा करने में उनकी मदद करेगी। प्रधानमंत्री मोदी और अरविंद केजरीवाल सपने बेचने में लगे हैं। शिक्षा के गिरते स्तर पर वे कुछ नहीं कर सकते लेकिन जनता अब जाग चुकी है और उन्हें शीला दीक्षित का शासन याद आ रहा है।"

Delhi Chunav: AAP भ्रष्टाचार में लिप्त पार्टी है: देवेंद्र यादव

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, "हमने एक ऑडियो जारी किया है जिसमें नरेला के मौजूदा विधायक ने स्पष्ट रूप से उजागर किया है कि किस तरह से इस सरकार और इसके नेताओं की कार्यप्रणाली भ्रष्टाचार को बढ़ाने वाली रही है। उन्होंने साफ कहा कि मनीष सिसोदिया ने उन्हें इसमें शामिल होने के लिए कहा था। मुझे खुशी है कि हमने इस मुद्दे को उठाया और इस मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया न केवल जेल गए बल्कि मामला अभी भी चल रहा है। यह पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त पार्टी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed