फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Election Live: दिल्ली चुनाव को लेकर बीजेपी कोर कमेटी की बैठक खत्म, 41 उम्मीदवारों के नाम पर हुई चर्चा

Fri, 10 Jan 2025 10:30 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 10 Jan 2025 10:30 PM IST
खास बातें

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live Updates: आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के यूपी व बिहार के लोगों के फर्जी वोटर बनने से जुड़े बयान ने दिल्ली की सियासत में उफान ला दिया है। अरविंद केजरीवाल के बयान को लेकर भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर वोट कटवाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Live Manoj Tiwari Arvind Kejriwal Aap Bjp Congress Delhi Election Notification News
भाजपा सीईसी की बैठक में पीएम मोदी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

10:28 PM, 10-Jan-2025

दिल्ली चुनाव को लेकर भाजपा की अहम बैठक खत्म

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी ने 41 उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की है। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के अन्य कई बड़े नेता शामिल हुए। 
08:14 PM, 10-Jan-2025

भाजपा मुख्यालय में बैठक जारी

दिल्ली में भाजपा के पार्टी मुख्यालय में सीईसी की बैठक चल रही है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी प्रमुख-केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और अन्य नेता शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
07:14 PM, 10-Jan-2025

दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक

दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो रही है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा भाजपा मुख्यालय पहुंचे हैं। भाजपा दिल्ली चुनाव को लेकर पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। अब दूसरी सूची का इंतजार हो रहा है। 
 
05:03 PM, 10-Jan-2025

अरविंद केजरीवाल के बयान पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि मुझे लगता है कि अरविंद केजरीवाल एक जिम्मेदार नेता हैं। मुझे लगता है कि इस तरह की बयानबाजी करना ठीक नहीं है। कई सालों से दिल्ली के विकास में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनको नकली वोटर बोलना ठीक नहीं है। मैं अरविंद केजरीवाल के बयान का निषेध करता हूं। हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमें शांति चाहिए।
04:16 PM, 10-Jan-2025

कांग्रेस ने छठ महापर्व को लेकर की बड़ी घोषणा

आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक पार्टियों द्वारा घोषणा करने का दौर जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस ने घोषणा की है कि कुंभ की तर्ज पर दिल्ली में छठ महापर्व मनाया जाएगा। यमुना के किनारे एक स्थान निर्धारित किया जाएगा और उसे जिला घोषित करेंगे।
03:37 PM, 10-Jan-2025

चुनावी संग्राम के बीच सीएम आतिशी का भाजपा पर तंज

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए पूछा कि उसका सीएम चेहरा कौन है। दिल्ली के लोग जानते हैं कि आप को वोट देकर अरविंद केजरीवाल सीएम बनेंगे। लेकिन वे पूछ रहे हैं कि भाजपा का सीएम चेहरा कौन होगा। भाजपा की कोर कमेटी की बैठक चल रही है। आज शाम वे अपनी संसदीय बोर्ड की बैठक करेंगे। विश्वसनीय सूत्रों से हमें पता चला है कि इनकी पार्टी ने तय किया है कि उसका सीएम चेहरा वह नेता होगा जो सबसे ज्यादा गाली देता है, जो रमेश बिधूड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:09 PM, 10-Jan-2025

AAP ने हमेशा पूर्वांचली मतदाताओं का अपमान किया: भाजपा सांसद दिनेश शर्मा

पूर्वांचल के मतदाताओं पर अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "अरविंद केजरीवाल रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को पसंद करते हैं क्योंकि वे उनके प्रिय मतदाता हैं। वे भाजपा के मतदाता नहीं हैं। उन्होंने हमेशा पूर्वांचली मतदाताओं का अपमान किया है, जिन्होंने दिल्ली के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया है। दिल्ली भारत की आत्मा है। वे इस विशेष क्षेत्र के लोगों को निशाना बनाते रहे। वह पूर्वांचलियों के कट्टर विरोधी रहे हैं।"
02:44 PM, 10-Jan-2025

RWA's को सिक्योरिटी गार्ड रखने के लिए AAP सरकार देगी पैसे

अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली में अपराध लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में दिल्लीवासियों की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हमारी सरकार बनने पर दिल्ली की सभी RWAs को सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने के लिए सरकारी फंड दिया जाएगा।
02:14 PM, 10-Jan-2025

लगता है केजरीवाल एक नई सीट की तलाश में: देवेंद्र यादव

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, "जहां तक आम आदमी पार्टी की बात है, जबसे संदीप दीक्षित नई दिल्ली पहुंचे हैं, उन्हें (अरविंद केजरीवाल) नई दिल्ली से बाहर का कुछ नहीं दिख रहा है। वे कभी कहते हैं पैसे बांटे जा रहे हैं तो कभी कहते हैं कि बाहर के लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। क्या उन्हें दिल्ली की चिंता नहीं है? वे दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे हैं, एक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं क्या उनका फर्ज नहीं बनता कि दिल्ली के हर एक व्यक्ति की आवाज बने। वे नई दिल्ली तक ही सीमित रह गए हैं। जब से हमने अपनी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, जब से हमने अपनी गारंटियां घोषित की है वे चिंता में हैं। मुझे लगता है कि अरविंद केजरीवाल एक नई सीट की तलाश में हैं।"
02:11 PM, 10-Jan-2025

भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ पुलिस स्टेशन से बाहर आए मनोज तिवारी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन से बाहर आए, जिन्हें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर 'पूर्वांचल सम्मान मार्च' आयोजित करने के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया था।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed