फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 How rich is BJP candidate manish sisodia contesting from Jangpura

Delhi Elections: पांच साल में आठ गुना बढ़ी मनीष सिसोदिया की चल संपत्ति? नहीं है कोई वाहन, 1.5 करोड़ का है लोन

Fri, 17 Jan 2025 11:04 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 17 Jan 2025 11:04 AM IST
सार

मनीष सिसोदिया ने चुनाव हलफनामे में बताया है कि उनके पास 25 हजार रुपये कैश है और उनकी पत्नी सीमा के पास 15 हजार रुपये कैश है। साथ ही पत्नी के नाम 12.87 लाख की चल संपत्ति घोषित की है।

विज्ञापन
Delhi Election 2025 How rich is BJP candidate manish sisodia contesting from Jangpura
मनीष सिसोदिया - फोटो : X/AAP

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जंगपुरा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने चुनाव आयोग के समक्ष अपना हलफनामा दाखिल कर दिया है। जिसमें सिसोदिया ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। सिसोदिया ने हलफनामे में 3443762.25 लाख रुपये की चल संपत्ति घोषित की है। मनीष सिसोदिया के सामने भाजपा ने तरविंदर सिंह मारवाह और कांग्रेस ने फरहाद सूरी को चुनाव मैदान में उतारा है। साल 2022 में मारवाह ने कांग्रेस छोड़ भाजपा जॉइन कर ली थी। 

विज्ञापन

मनीष सिसोदिया ने चुनाव हलफनामे में बताया है कि उनके पास 25 हजार रुपये कैश है और उनकी पत्नी सीमा के पास 15 हजार रुपये कैश है। साथ ही पत्नी के नाम 12.87 लाख की चल संपत्ति घोषित की है। मनीष सिसोदिया और सीमा सिसोदिया के नाम कोई भी वाहन पंजीकृत नहीं है। अचल संपत्ति की बात करें तो मनीष सिसोदिया के पास 23 लाख रुपये और सीमा सिसोदिया के नाम 70 लाख रुपये की संपत्ति है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

1.5 करोड़ का ले रखा है लोन
हलफनामे के मुताबिक मनीष सिसोदिया ने बच्चों की पढ़ाई के लिए लोन ले रखा है, 1.5 करोड़ की देयता उनके ऊपर है। 2020 के चुनाव में दिए गए हलफनामे से तुलना करें तो उनकी चल संपत्ति में 2968874.25 रुपये का इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed