फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 Electoral profile of five hot seats

Delhi Election 2025: दिल्ली की इन पांच सीटों पर दिलचस्प होगा मुकाबला, जानें हॉट सीटों का चुनावी प्रोफाइल

Tue, 07 Jan 2025 11:46 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 07 Jan 2025 11:46 AM IST
सार

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस बार तीनों प्रमुख दलों के उम्मीदवारों के बायोडाटा में मुख्यमंत्री शब्द जुड़ा है। जिससे ये मुकाबला और भी ज्यादा रोमांचक हो गया है। आम आदमी पार्टी से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित और भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा चुनावी मैदान में हैं। 

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Electoral profile of five hot seats
दिल्ली की हॉट सीट का गणित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Delhi Election Hot Seats Profile: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग मंगलवार को तारीखों की घोषणा करने जा रहा है। इस बार चुनाव एक चरण में हो सकते हैं। इससे पहले साल 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत की हैट्रिक लगाई थी। आम आदमी पार्टी के खाते में 62 सीटें आई थीं। वहीं भाजपा को आठ सीटें और कांग्रेस के खाते में एक भी सीट नहीं आई थी। इस बार दिल्ली में कई सीटों पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। यहां हम आपको पांच हॉट हाईप्रोफाइल सीटों के बारे में बता रहे हैं। जिनकी चर्चा इस चुनाव में सबसे ज्यादा हो रही है। 
विज्ञापन

 

नई दिल्ली विधानसभा सीट का चुनावी प्रोफाइल

सीट: नई दिल्ली
पिछली बार कौन जीता: अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी
इस बार किसके बीच मुकाबला:
आप: अरविंद केजरीवाल
भाजपा: प्रवेश वर्मा    
कांग्रेस: संदीप दीक्षित

लगातार तीन बार इस सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 2013 विधानसभा चुनाव में शिकस्त देकर अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुए थे। उन्होंने लगातार तीन बार इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। इस समय यह सीट केजरीवाल के पास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कालकाजी विधानसभा सीट का चुनावी प्रोफाइल

सीट: कालकाजी
पिछली बार कौन जीता: आतिशी, आम आदमी पार्टी
इस बार किसके बीच मुकाबला:
आप: आतिशी
भाजपा: रमेश बिधूड़ी
कांग्रेस: अलका लांबा
इस बार के विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट पर हॉट सीट बन चुकी है, क्योंकि यहां से वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी विधायक हैं। यहां पर प्रसिद्ध देवी काली मां का मंदिर है। 2020 में कालकाजी विधानसभा सीट से आतिशी चुनाव जीती थीं, उन्हें करीब 55,897 वोट मिले थे। इस बार उनके सामने कांग्रेस से अलका लांबा और भाजपा से रमेश बिधूड़ी चुनावी मैदान में है। राजनीतिक विशेषज्ञाें का मानना है कि मुकाबला रोचक होने वाला है।
विज्ञापन

जंगपुरा विधानसभा सीट का चुनावी प्रोफाइल

सीट: जंगपुरा सीट
पिछली बार कौन जीता: प्रवीण कुमार, आम आदमी पार्टी
इस बार किसके बीच मुकाबला:
आप: मनीष सिसोदिया
भाजपा: तरविंदर सिंह मारवाह
कांग्रेस: फरहद सूरी

इस बार जंगपुरा विधानसभा सीट पर चर्चा में है, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को पार्टी ने यहां से टिकट दिया है। इससे पहले मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा से चुनाव लड़ते रहे हैं। जंगपुरा में आम आदमी पार्टी के वर्तमान विधायक प्रवीण कुमार है वह नौकरी छोड़कर अन्ना आंदोलन से जुड़े थे। जंगपुरा सीट पर साल 2020 के विधानसभा चुनाव में प्रवीण कुमार करीब 45,086 वोटों से जीत हासिल की थी। 

पटपड़गंज विधानसभा सीट का चुनावी प्रोफाइल

पटपड़गंज सीट
पिछली बार कौन जीता: मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी
इस बार किसके बीच मुकाबला:
आप: अवध ओझा
भाजपा: रविंदर सिंह नेगी
कांग्रेस: अनिल कुमार

इस बार के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा बदलाव पटपड़गंज विधानसभा सीट पर देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी ने यहां से शिक्षिक अवध ओझा को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि इससे पहले यहां से पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया यहां से चुनाव लड़ते रहे हैं। 

गांधी नगर विधानसभा सीट का चुनावी प्रोफाइल

गांधी नगर सीट 
आपः नवीन चौधरी
भाजपाः सरदार अरविंदर सिंह लवली
कांग्रेसः अभी एलान नहीं किया

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। अगर बात गांधी नगर सीट की करें तो यहां लड़ाई काफी दिलचस्प है। इस बार बीजेपी ने पूर्व कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली को मैदान में उतारा है। एक दौर में यह सीट कांग्रेस की गढ़ मानी जाती थी। वहीं आप ने यहां से नवीन चौधरी को टिकट दिया है। फिलहाल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का एलान इस सीट पर नहीं किया है। इस सीट को दिल्ली की हाईप्रोफाइल सीट माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed