फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 bjp target on cag report 2026 crore rupees due to liquor scam and aap reaction

Delhi Election: '2026 करोड़ खा गया दिल्ली का महाठग', CAG रिपोर्ट पर BJP ने केजरीवाल को घेरा, AAP का पलटवार

Sat, 11 Jan 2025 05:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 11 Jan 2025 05:12 PM IST
सार

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में चुनावी माहौल के बीच कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए भाजपा ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को घेरा है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में 2026 करोड़ का शराब घोटाला जानबूझकर किया गया घोटाला है।

विज्ञापन
Delhi Election 2025 bjp target on cag report 2026 crore rupees due to liquor scam and aap reaction
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

BJP CAG Report In Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव में शराब घोटाले के मुद्दे पर सियासत शुरू हो चुकी है। भाजपा ने अरविंद केजरीवाल और आप पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए भाजपा ने आप को घेर लिया है। जिससे अरविंद केजरीवाल की टेंशन बढ़ सकती है। वहीं आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा के दावे पर पलटवार किया है।

विज्ञापन

भाजपा ने कैग रिपोर्ट पर अरविंद केजरीवाल को घेरा
भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'भाजपा पहले दिन से ही एक बात कह रही है कि 2026 करोड़ का घोटाला जानबूझकर किया गया घोटाला है। कैग रिपोर्ट के मुताबिक यह एक सोची समझी साजिश थी। जो परियोजना बनाई गई थी उसमें फेर-बदल किए गए थे। हर बार सरकारी नियमों की अवहेलना की गई थी। क्यों अरविंद केजरीवाल कैग रिपोर्ट को विधानसभा पटल पर नहीं रख रहे हैं?'

विज्ञापन
विज्ञापन

आज दिल्ली की जनता आपदा मुक्त होना चाहती है: अनुराग ठाकुर
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, 'अगर इनकी (AAP) नीतियां इतनी अच्छी थी तो फिर वे वापस क्यों ली गई? आज AAP के पास दिल्ली की टूटी-फूटी सड़कों, घरों में गंदा पानी, बढ़ते हुए बिजली के बिल, कूड़े के पहाड़ और प्रदूषण पर कोई जवाब नहीं है। आज दिल्ली की जनता आपदा मुक्त होना चाहती है।'

विज्ञापन

कैग ने केजरीवाल के भ्रष्टाचार की पूरी कहानी उजागर की: मनोज तिवारी
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'कैग ने दिल्ली की खुशहाली को बर्बाद कर दलाल की भूमिका निभाने वाले आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार की पूरी कहानी उजागर कर दी है। यह वही सीएजी रिपोर्ट है जो अरविंद केजरीवाल 2013 में शीला दीक्षित के खिलाफ लड़ने का झंडा लहराते थे और आज उसी कैग रिपोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को भ्रष्ट घोषित कर दिया है।'

शराब घोटाले को लेकर कांग्रेस ने 'आप' को घेरा
कांग्रेस नेता और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, 'कैग ने कहा है कि शराब नीति में 2000 करोड़ का घोटाला हुआ है। अब तो यह बात स्पष्ट हो गई है कि उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) गलत काम किया है। उन्होंने सरकारी खजाना खाली कर दिया है। शराब नीति के कारण अगर 6 महीने में 2000 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। वह योजना अगर अभी तक चल रही होती तो हमें 10,000-12,000 करोड़ का नुकसान हो चुका होता।'

भाजपा के दावे पर संजय सिंह ने किया पलटवार
भाजपा के दावे पर आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पलटवार किया है। आप सांसद ने कहा कि कैग रिपोर्ट कहां है। ये सभी दावे कहां से आ रहे हैं। क्या कैग की रिपोर्ट को भाजपा के मुख्यालय में जमा किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के नेता अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। अभी तक कैग रिपोर्ट पेश नहीं हुई है और ये भाजपा वाले ऐसे दावे कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed