फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi election 2025 BJP and AAP should not do politics on Jat reservation says Vinesh Phogat

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में विनेश फोगाट की एंट्री, जाट आरक्षण पर राजनीति न करे भाजपा; AAP को भी घेरा

Fri, 17 Jan 2025 09:36 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 17 Jan 2025 09:36 PM IST
सार

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में ओलम्पियन पहलवान और हरियाणा में कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट की एंट्री हो चुकी है। जाट आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने भाजपा और आम आदमी पार्टी को घेरा। 

विज्ञापन
delhi election 2025 BJP and AAP should not do politics on Jat reservation says Vinesh Phogat
विनेश फोगाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओलम्पियन पहलवान और हरियाणा में कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के सिलसिले में दस्तक दी। उन्होंने प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में भाजपा और आम आदमी पार्टी पर जाट समाज के ओबीसी आरक्षण को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 में कांग्रेस की शीला दीक्षित ने दिल्ली में जाट समाज को ओबीसी आरक्षण दिया था। केंद्र सरकार ने वर्ष 2014 में इसे केंद्रीय स्तर पर किया, लेकिन 2015 में सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया, क्योंकि मोदी सरकार ने इसकी पर्याप्त पैरवी नहीं की और अरविंद केजरीवाल ने चुप्पी साधे रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोगाट ने भाजपा और आप पर जाट समाज और किसानों के विरोध में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली सरकार ने कृषि कानूनों का समर्थन किया, जिससे उनकी नीयत उजागर हो गई। फोगाट ने आरोप लगाया कि भाजपा और आप, कांग्रेस की योजनाओं की नकल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और झारखंड में अपने वादे पूरे किए हैं और दिल्ली में भी कांग्रेस की गारंटियों को पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन

दूसरी ओर उन्होंने भाजपा और आप पर झूठे वादों का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं और गैस सिलेंडर पर अपने वादे पूरे नहीं किए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने शासन वाले एक भी राज्य में वादे पूरे नहीं किए है। उन्होंने कांग्रेस की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने का भरोसा दिलाया। संवाददाता सम्मेलन में उनके साथ मीडिया कॉआर्डिनेटर अभय दूबे, पूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ता, आस्मा तस्लीम, रश्मि सिंह मिगलानी मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed