फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 Aam Aadmi Party releases a revised list of candidates

Delhi Election 2025: आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की संशोधित सूची, देखें किसे कहां से मिला टिकट

Wed, 15 Jan 2025 03:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 15 Jan 2025 03:56 PM IST
सार

आप के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर नई दिल्ली से चुनावी मैदान में हैं। दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी  कालकाजी सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Aam Aadmi Party releases a revised list of candidates
पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी - फोटो : X/AAP

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने उम्मीदवारों की संशोधित सूची जारी की है। आप ने दो सीटों नरेला और हरि नगर से अपने उम्मीदवार बदल दिए है। नरेला से शरद चौहान और हरिनगर से सुरिंदर सेतिया को उम्मीदवार बनाया गया है। पहले नरेला से दिनेश भारद्वाज और हरि नगर से राज कुमारी ढिल्लन आप उम्मीदवार थीं।

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी थी। आप के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर नई दिल्ली से चुनावी मैदान में हैं। दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट से चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप के मंत्री और बड़े नाम यहां से लड़ रहे चुनाव
आम आदमी पार्टी ने मालवीय नगर से सोमनाथ भारती को उतारा है। ग्रैटर कैलाश से मंत्री सौरभ भारद्वाज प्रत्याशी हैं। बाबरपुर से मंत्री गोपाल राय और तिलक नगर से जरनैल सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। सत्येंद्र कुमार जैन शकूर बस्ती से, मुकेश कुमार अहलावत सुल्तानपुर माजरा से, रघुविंदर शौकीन नांगलोई जाट से, सोम दत्त सदर बाजार से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं पार्टी ने मनीष सिसोदिया को इस बार जंगपुरा से चुनाव मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

पिछले चुनाव में आप ने 70 में से 62 सीटें अपने नाम की थीं
अगले साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव होना है। जिसकी तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी पूरे जोश में काम कर रही है। अभी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान अभी हुआ नहीं है। 2020 में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं। भाजपा के खाते में 8 सीटें गई थीं, जबकि कांग्रेस के हाथ खाली रहे थे। 

Image

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed