फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi election 2020 parvesh verma calls kejriwal terrorist say to save sister daughter sent him back

प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को कहा आतंकवादी, बोले- बहन-बेटियों को बचाने के लिए उन्हें भागाना होगा

Wed, 29 Jan 2020 07:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 29 Jan 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
Delhi election 2020 parvesh verma calls kejriwal terrorist say to save sister daughter sent him back
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली चुनाव प्रचार में अब सिर्फ एक हफ्ते ही बचे हैं और ऐसे में जोश-जोश में नेता इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं जिस पर कोई लगाम नहीं है। पूरी दिल्ली के चुनाव को शाहीन बाग पर फोकस कर दिया गया है और इसे लेकर राजनीति तेज है। पिछले कुछ दिनों से विवादित बयान दे रहे भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने एक बार फिर कुछ ऐसा कह दिया है जिस पर घमासान मचना तय है।

विज्ञापन


प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के मादीपुर में भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करते हुए कहा है कि केजरीवाल अगर जीतकर आए तो मादीपुर की सड़कें शाहीन बाग बन जाएंगी। दिल्ली में केजरीवाल जैसे नटवरलाल और आतंकवादी छिपे हुए हैं, उन्हें बाहर निकालना है। प्रवेश वर्मा आगे बोले कि, कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ें या दिल्ली में केजरीवाल जैसे आतंकवादी से। वो ये भी बोले कि, सीएम केजरीवाल आतंकवादी हैं और अगर अपनी बहन-बेटियों को बचाना है तो उन्होंने भगाना होगा
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने भड़काऊ भाषण पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा से मांगा जवाब
चुनाव आयोग ने प्रचार में कथित भड़काऊ बयानबाजी करने वाले भाजपा के दो बड़े स्टार प्रचारकों केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व सांसद प्रवेश वर्मा के खिलाफ सख्त फैसला लिया है। मंगलवार देर रात आयोग ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर नोटिस जारी कर 30 जनवरी की दोपहर 12 बजे तक जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले आयोग ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से दोनों ही नेताओं की बयानबाजी पर रिपोर्ट मांगी थी। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने रिटर्निंग ऑफिसर से जानकारी और बयानबाजी की सीडी सहित पूरी रिपोर्ट मंगलवार दोपहर आयोग को सौंपी।

कार्यालय के अनुसार दोनों नेताओं पर आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों को लेकर रिपोर्ट तैयार की गई है। रात 9 बजे तक चुनाव आयोग ने अनुराग ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया था।

सूत्रों का कहना है कि आयोग प्रवेश वर्मा को भी नोटिस जारी कर जवाब तलब करेगा। भाजपा के स्टार प्रचारकों से अगर संतोष जनक जवाब नहीं मिलता है तो दिल्ली के विधानसभा चुनाव में इन पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि दोनों ही मामले सीधे तौर पर आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े हैं।

हालांकि इनके खिलाफ किस स्तर पर सख्त कार्रवाई हो सकती है? इसका फैसला चुनाव आयोग ही लेगा। इसलिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने रिपोर्ट आयोग को सौंप दी है। 

दरअसल दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा नेताओं के तीखे बयान लगातार सामने आ रहे हैं। दो दिन पहले ही मॉडल टाउन से भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा के बाद रिठाला विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी मनीष चौधरी के समर्थन में प्रचार के दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंच से देश के गद्दारों को गोली मारो के नारे लगाए।

इसके जवाब में भीड़ भी नारे लगा रही थी, जूते मारो सालों को...। इसके अलावा पश्चिमी दिल्ली सांसद प्रवेश वर्मा के मीडिया में दिए बयान पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। सांसद प्रवेश वर्मा ने शाहीनबाग पर कथित रूप से आपत्तिजनक बयान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed