फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2020: Leaders reach to take election form in Centre

दिल्ली विधानसभा चुनाव: नेता जी सुनो! पहले कच्ची पेंसिल से भरना फॉर्म...गलत हुआ तो सही हो जाएगा

Tue, 14 Jan 2020 10:46 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 14 Jan 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Delhi Election 2020: Leaders reach to take election form in Centre
राकंपा पार्टी से प्रत्याशी मोहिंद्र सिंह ने नामांकन दाखिल किया - फोटो : अमर उजाला

नामांकन के पहले दिन ‘नेताजी’ फॉर्म लेने पहुंच रहे थे। तसल्ली से बैठे अधिकारी प्रत्याशियों को सलाह देते नजर आए। आवेदन भरने की टिप्स देते हुए अधिकारी बोल रहे थे कि नामांकन फॉर्म लेकर पहले इसकी फोटो कॉपी करवा लेना। पहले इस पर कच्ची पेंसिल से प्रेक्टिस कर लेना, ताकि गलती होने पर मिटाया जा सके। सब कुछ दुरुस्त होने के बाद ही मुख्य आवेदन भरना है। दिनभर जिलाधिकारी कार्यालय में यही नजारा दिखा। 

विज्ञापन


पहले दिन चुनाव कार्यालय में नामांकन दाखिल करने की जगह आवेदन फॉर्म लेने वालों की संख्या ज्यादा रही। पूरे दिन में एक नामांकन दाखिल किया गया। उधर, नामांकन केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद दिखी। सेंटर तक पहुंचने की इजाजत आम लोगों को नहीं थी। इसी बीच ठंड से ठिठुरते एक सज्जन दिल्ली कैंट विधानसभा चुनाव के लिए अधिकारियों के पास पहुंचे और अपना पहचान पत्र दिखाया। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने उन्हें नामांकन फॉर्म दिया। उसे भरने के लिए विस्तार से समझाते हुए चुनाव अधिकारी ने कहा कि इस फार्म में जरा सी गलती हुई तो नामांकन रद्द हो जाएगा। इतना सुनते ही वह सज्जन दूसरा फॉर्म लेने की जिद पर अड़ गए। चुनाव अधिकारी ने उन्हें समझाया कि पहले फॉर्म की फोटो कॉपी करा लीजिए और फिर कच्ची पेंसिल से उस पर अभ्यास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे तक अधिकारी इंतजार में बैठे रहे कि कोई तो नामांकन करने पहुंचेगा, लेकिन यहां इस दौरान सिर्फ फॉर्म लेने के लिए ही कुछ लोग पहुंचे। करीब एक बजे  लंबे इंतजार के बाद जब कोई नहीं पहुंचा तो चुनाव अधिकारी आपस में बात करने लगे कि हिंदू मान्याताओं के अनुसार जब तक खरवास नहीं बीत जाता है तब तक कोई भी शुभ काम करने में लोग हिचकते हैं। 15 जनवरी के बाद ही नेताजी नामांकन करने पहुंचेंगे। चर्चा यह भी थी कि बड़ी पार्टियों के प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद ही भीड़ बढ़ेगी। 

लक्ष्मी नगर जिला कार्यालय

समय : सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक

नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन चुनाव कार्यालय में नेताजी का इंतजार होता रहा। सुबह से ही पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था बनाने में जुटे थे। सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक कोई भी नामांकन दाखिल कराने नहीं पहुंचा तो अधिकारी चले गए। कार्यालय के गेट के बाहर पुलिस भी नेताजी के इंतजार में थे। वहीं, नामांकन की वीडियोग्राफी करने वाले कैमरा लेकर इधर-उधर घूमते नजर आए। हालांकि, कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थक नामांकन फार्म लेने जरूर पहुंचे। 

अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि इसे कैसे भरना है और इसके साथ क्या दस्तावेज संलग्न करने हैं। जिला कार्यालय में प्रवेश के तीन दरवाजों पर बेरीकेडिंग की गई है। यहां पर पूर्वी दिल्ली की छह विधानसभा सीटों के लिए नामांकन किया जा रहा है। लक्ष्मी नगर और गांधी नगर के लिए कार्यालय परिसर में ही स्थित सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग में नामांकन की व्यवस्था है, जबकि त्रिलोकपुरी, कुंडली, पटपड़गंज और कृष्णा नगर विधानसभा के लिए नामांकन की व्यवस्था जिलाधिकारी कार्यालय में की गई है। 

मटिया महल नामांकन केंद्र

समय: दोपहर 12 से 3 बजे तक
मध्य दिल्ली के मटिया महल विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 लोगों ने नामांकन फार्म लिए। इस विधानसभा क्षेत्र के लिए महाराजा रणजीत सिंह मार्ग, 64 खंबा, स्थित प्राथमिक विद्यालय में नामांकन केंद्र बनाया गया है। पहले दिन यहां कोई नामांकन नहीं भरा गया। सुरक्षा व्यवस्था यहां भी मजबूत रही। यहां नामांकन फार्म लेने पहुंचने वाले लोगों में से दो ने खुद को भाजपा, दो ने कांग्रेस, एक ने खुद को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का सदस्य बताया, जबकि आठ लोगों ने खुद को निर्दलीय बताया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed