{"_id":"5e410d858ebc3ee5fb3e6ad1","slug":"delhi-election-2020-good-increase-in-women-vote-percentage-according-to-total-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Election 2020: चुनाव में खूब चला पिंक पास का जादू, महिलाओं ने जमकर किया मताधिकार का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Election 2020: चुनाव में खूब चला पिंक पास का जादू, महिलाओं ने जमकर किया मताधिकार का प्रयोग
Mon, 10 Feb 2020 01:30 PM IST
प्राची प्रियम
सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter
दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार पिंक पास का जमकर जादू चला। लोकतंत्र के इस महापर्व पर महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान में आधी आबादी के जज्बे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महिलाएं कुल मतदान के सर्वाधिक नजदीक रहीं। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने जमकर वोट डाले।
विज्ञापन
बसों में पिंक पास से महिलाओं को मुफ्त सफर का मौका मिलने के बाद से महिला यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। बीते तीन माह में बसों में महिला यात्रियों की संख्या करीब दोगुनी हो गई है। चुनाव विशेषज्ञों का कहना है कि बिजली, पानी के अलावा बसों में पिंक पास से मुफ्त सफर की सौगात को महिलाओं ने खूब पसंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले 27 वर्षों में महिलाएं इस बार कुल मतदान से सर्वाधिक नजदीक रहीं। कुल मतदान 62.59 फीसदी रहा जबकि महिलाओं का मत प्रतिशत 62.55 फीसदी रहा।
किस वर्ष कितना रहा महिलाओं का मत प्रतिशत-
| वर्ष | कुल वोट प्रतिशत | महिलाओं का मत प्रतिशत |
| 2020 | 62.59 | 62.55 |
| 2015 | 67.12 | 66.49 |
| 2013 | 65.63 | 65.14 |
| 2008 | 57.58 | 56.62 |
| 2003 | 53.42 | 51.53 |
| 1998 | 48.99 | 46.41 |
| 1993 | 61.75 | 58.27 |
| 1952 | 58.52 | अलग आंकड़ा नहीं |