फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2020: In Anurag Thakur Matter Delhi CEO Asks Report From Rithala Returning Officer

दिल्ली: अनुराग ठाकुर को ईसी ने भेजा नोटिस, कन्हैया ने किया हमला, कहा- इनके लिए बापू भी...

Tue, 28 Jan 2020 07:17 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 28 Jan 2020 07:17 PM IST
सार

  • दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने चुनाव आयोग को सौंपी रिपोर्ट
  • चुनाव आयोग ने देर रात अनुराग ठाकुर के खिलाफ नोटिस किया जारी

विज्ञापन
Delhi Election 2020: In Anurag Thakur Matter Delhi CEO Asks Report From Rithala Returning Officer
अनुराग ठाकुर

विस्तार

भड़काऊ बयानबाजी करने वाले भाजपा के दो बड़े स्टार प्रचारकों के खिलाफ चुनाव आयोग ने सख्त फैसला लिया है। मंगलवार देर रात आयोग ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर नोटिस जारी कर 30 जनवरी की दोपहर तक जवाब दाखिल करने का समय दिया है। इससे पहले आयोग ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से दोनों ही नेताओं की बयानबाजी को लेकर रिपोर्ट मांगी थी।

विज्ञापन


वहीं इसी मामले में जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और वामपंथी नेता कन्हैया कुमार ने भाजपा पर हमला किया है। कन्हैया ने ट्वीट किया, 'बापू भी देश के गद्दार थे इनके लिए। गोली मार दी थी उनको भी। आज सत्ता में आकर बेशर्मी से गोडसे ज़िन्दाबाद का नारा लगाते हैं ये लोग। लेकिन बापू तो आज भी जिन्दा हैं देश के लोगों के दिल में। और वही हराएंगे फिर से, इनकी नफरत और हिंसा की घटिया सोच को।'
विज्ञापन


 



दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने रिटर्निंग ऑफिसर से जानकारी और बयानबाजी की सीडी सहित पूरी रिपोर्ट मंगलवार दोपहर को ही सौंपी थी। कार्यालय के अनुसार दोनों नेताओं पर आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों को लेकर रिपोर्ट तैयार की गई जिसे मंगलवार को ही चुनाव आयोग भेजा है। रात नौ बजे तक चुनाव आयोग ने अनुराग ठाकुर के खिलाफ ही नोटिस जारी किया है। सूत्रों का कहना है कि आयोग प्रवेश वर्मा को भी नोटिस देते हुए जवाब तलब करेगा। 


सूत्रों का यहां तक कहना है कि भाजपा के स्टार प्रचारकों से संतोष जनक जवाब नहीं मिलता है तो दिल्ली के विधानसभा चुनाव में इन पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि दोनों ही मामले सीधेतौर पर आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े हुए हैं। हालांकि, इनके खिलाफ किस स्तर पर सख्त कार्रवाई हो सकती है? इसका फैसला चुनाव आयोग ही ले सकता है। इसीलिए दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने रिपोर्ट आयोग को सौंप दी है। 

दरअसल दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा नेताओं की ओर से लगातार तीखे बयान सामने आ रहे हैं। दो दिन पहले ही मॉडल टाउन से भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा के बाद रिठाला विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी मनीष चौधरी के समर्थन में प्रचार के दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंच से देश के गद्दारों को नारे लगे। इसके जवाब में भीड़ भी नारे लगा रही थी, जूते मारो... को। इसके अलावा पश्चिमी दिल्ली सांसद प्रवेश वर्मा ने मीडिया में दिए बयान पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। सांसद प्रवेश वर्मा ने शाहीनबाग पर आपत्तिजनक बयान दिया है। 

इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने इस वीडियो को ट्वीट कर कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ध्रुवीकरण करने के लिए बेकरार है। बता दें कि यहां से भाजपा ने मनीष चौधरी को टिकट दिया है। आठ फरवरी को उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के महिंदर गोयल और कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप कुमार पांडेय से होना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed