{"_id":"5e396e608ebc3ee6033e489d","slug":"delhi-election-2020-aap-bjp-congress-manifesto-and-promises","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Election 2020: आप-भाजपा-कांग्रेस के घोषणापत्र में वादों की झड़ी, किसके पिटारे में क्या है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Election 2020: आप-भाजपा-कांग्रेस के घोषणापत्र में वादों की झड़ी, किसके पिटारे में क्या है
Fri, 07 Feb 2020 02:38 PM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Fri, 07 Feb 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
Delhi election 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान 8 फरवरी को होगा। चुनाव प्रचार के दौरान सबसे पहले भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया, इसके बाद दो फरवरी को कांग्रेस ने भी अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। 4 फरवरी को आम आदमी पार्टी ने घोषणापत्र जारी करते हुए वादों का पिटारा खोला।
जहां कांग्रेस ने रोजगार से लेकर बिजली-पानी में सब्सिडी जैसे मुद्दों पर वादों की झड़ी लगाई है वहीं, भाजपा ने भी अपने संकल्प पत्र में गरीबों को दो रुपये किलो आटा जैसे कई वादे गिनाए हैं। वहीं, आप ने मुफ्त बिजली-पानी का वादा दोहराते हुए कुछ नए वादे किए हैं। आइए जानते हैं कि किसने किस तरह के वादे किए हैं।
आप के घोषणापत्र में ये वादे
भाजपा के संकल्प पत्र में ये वादे
विज्ञापन
जहां कांग्रेस ने रोजगार से लेकर बिजली-पानी में सब्सिडी जैसे मुद्दों पर वादों की झड़ी लगाई है वहीं, भाजपा ने भी अपने संकल्प पत्र में गरीबों को दो रुपये किलो आटा जैसे कई वादे गिनाए हैं। वहीं, आप ने मुफ्त बिजली-पानी का वादा दोहराते हुए कुछ नए वादे किए हैं। आइए जानते हैं कि किसने किस तरह के वादे किए हैं।
विज्ञापन
| आप का घोषणापत्र | भाजपा का घोषणापत्र | कांग्रेस का घोषणापत्र |
| जहां झुग्गी वहां मकान मिलेगा | गरीबों को दो रुपये किलो आटा | 300 यूनिट तक मुफ्त होगी बिजली |
| तारों के जंजाल से मुक्ति मिलेगी | 10 नए कॉलेज, 200 नए स्कूल | सरकारी नौकरियों में 33% महिला आरक्षण |
| दिल्ली जनलोकपाल बिल पास कराएंगे | 9वीं कक्षा छात्राओं को साइकिल | ट्रांसजेंडरों के लिए शीला पेंशन योजना |
| गरीबों के लिए राशन की डोर स्टेप डिलीवरी | कॉलेज छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी | स्नातकों को हर महीने 5,000 रुपये भत्ता |
| 10 लाख बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा | गरीब बेटी की शादी पर 51 हजार रुपये उपहार | छह महीने में बेहतरीन लोकपाल बिल लाएंगे |
| देशभक्ति पाठ्यक्रम की शुरुआत होगी | कम से कम 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार | पांच नए सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल बनाएंगे |
| साफ सुथरी यमुना और दिल्ली | गरीब लड़की को 21 साल में 2 लाख रुपये | नागरिकों को इमरजेंसी हेल्थ व एम्बुलेंस सुविधा |
| 24 घंटे खुली रहेगी दिल्ली | नई अधिकृत कॉलोनियों के लिए डेवलपमेंट बोर्ड | दिल्ली में न एनआरसी न एनपीआर लागू होगा |
आप के घोषणापत्र में ये वादे
- हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिलेगी
- हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने की सुविधा
- हर व्यक्ति को शुद्ध पानी मिलेगी
- 24 घंटे बिजली मिलेगी
- तारों के जंजाल से मुक्ति मिलेगी
- प्रदूषण में एक तिहाई कमी
- साफ सुथरी यमुना और दिल्ली
- गली-गली में स्ट्रीट लाइट
- कच्ची कॉलोनियों में सुविधाएं
- जहां झुग्गी वहां मकान मिलेगा
- दिल्ली जनलोकपाल बिल पास कराने के लिए होगा काम
- दिल्ली स्वराज बिल के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे
- गरीब आदमी के लिए राशन की डोर स्टेप डिलीवरी
- 10 लाख बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराएगी सरकार
- देशभक्ति पाठ्यक्रम की शुरुआत करेगी सरकार
- युवाओं के लिए अंग्रेजी और पर्सनालिटी डेवलपमेंट की क्लास होगी
- मेट्रो लाइनों का विस्तार किया जाएगा
- केंद्र के साथ मिलकर यमुना रिवर साइड का विकास किया जाएगा
- सड़कों के सौंदरीकरण के लिए पायलट प्रोजेक्ट की शुरूआत एक साल के अंदर की जाएगी
- नए सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी
- ड्यूटी के वक्त सफाई कर्मचारी की मौत होने पर परिवार को एक करोड़ का मुआवजा मिलेगा
- व्यापारियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे
- दिल्ली के बाजारों और औद्योगिक क्षेत्र का विकास करेंगे
- व्यापारियों के पुराने वैट मामलों का निस्तारण किया जाएगा
- दिल्ली को 24 घंटे की मेहमान नवाजी वाला शहर बनाया जाएगा
- घर में रहने वाली महिलाओं के रोजकार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे
भाजपा के संकल्प पत्र में ये वादे
- दिल्ली में 10 नए कॉलेज और 200 नए स्कूल।
- नौवीं कक्षा के छात्रों को साइकिल देने का वादा।
- कॉलेज जाने वाली छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी।
- गरीब विधवा की बेटी की शादी के लिए 51 हजार रुपये उपहार।
- पांच वर्ष के कार्यकाल में कम से कम 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार।
- दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी सरकार।
- गरीबों को दो रुपये किलो आटा।
- नई अधिकृत कॉलोनियों के विकास के लिए कॉलोनी डेवलपमेंट बोर्ड, विकास को प्राथमिकता।
- गरीबों की लड़की का अकाउंट 21 साल में 2 लाख रुपये।
- कूड़े का पहाड़ होगा खत्म।
- तीन से पांच साल में टैंकर मुक्त दिल्ली, नल से जल।
- मौजूदा सरकार में दी जा रही बिजली-पानी सब्सिडी जारी रहेगी।
- 300 यूनिट तक मुफ्त होगी बिजली, 300-400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने पर 50% की छूट।
- 20 हजार लीटर तक पानी मुफ्त। इससे कम खर्च करने पर 30 पैसा/लीटर का कैशबैक मिलेगा।
- सरकारी नौकरियों में 33% महिला आरक्षण।
- ट्रांसजेंडरों के लिए शीला पेंशन योजना के तहत 5,000 रुपये प्रति महीना का प्रावधान।
- स्नातकों को हर महीने 5,000 रुपये और परा स्नातकों को 7,500 रुपये बेरोजगारी भत्ता की योजना।
- बीपीएल कोटे वाले परिवारों के एक सदस्य को स्टार्टअप के लिए 25 लाख रुपये की एकमुश्त राशि।
- कुल बजट का 25 प्रतिशत पलूशन कंट्रोल करने में खर्च।
- सरकार में आने के छह महीने बाद बेहतरीन लोकपाल बिल लाएंगे।
- AIIMS जैसे पांच नए सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल बनाए जाएंगे।
- नागरिकों को इमरजेंसी मेडिकल हेल्प व एम्बुलेंस की सुविधा।
- सभी अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करेंगे और इन कॉलोनियों के कल्याण और बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए पांच साल में 35,000 करोड़ खर्च करेंगे।
- नागरिकता कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। अगर सरकार बनी तो दिल्ली में न तो एनआरसी लागू होगा न एनपीआर का काम होगा।