फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi election 2015

भाजपा 10 और कांग्रेस आठ सीटों पर नहीं खोल सकी खाता

Wed, 04 Feb 2015 02:17 AM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
Delhi election 2015

दिल्ली विधानसभा चुनाव एक बार जीत हासिल करने के साथ गत चुनाव में सीट जीतने के मामले में पहले स्थान पर रही भाजपा 10 सीटों पर जीत का श्रीगणेश नहीं कर पाई है। जबकि के लगातार तीन चुनाव जीतने वाली कांग्रेस भी अभी तक आठ सीटों पर अपना खाता खोलने के लिए संघर्षरत है।

विज्ञापन


इनमें से एक सीट ऐसी है, जहां दिन रात एक करने के बावजूद कांग्रेस व भाजपा दोनों ही पार्टियों को जनता ने नकार रखा है। इस सीट पर एक ही नेता का कब्जा है, मगर वह नेता इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहा है।
विज्ञापन


राजधानी की मटिया महल सीट जिस पर कांग्रेस एवं भाजपा का कोई भी प्रत्याशी जीत हासिल नहीं सका है। यहां पर शोएब इकबाल का एकछत्र राज चल रहा है। वह चार दलों जनता दल, जनता दल एस, जनता दल यू व लोक जन शक्ति पार्टी के बैनर तले लगातार पांच बार चुनाव जीत चुके हैं। चुनाव में कांग्रेस एवं भाजपा उनके नजदीक भी पहुंच नहीं पाए हैं। मगर इस बार वह कांग्रेस में शामिल होकर उसके टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या यही हैं कारण

Delhi election 2015

कांग्रेस अभी तक भाजपा के गढ़ वाली शालीमार बाग, मोतीनगर, हरीनगर, जनकपुरी, कृष्णा नगर और करावल नगर सीट पर सेंध नहीं लगा पाई है। इसके अलावा वह बदरपुर सीट पर भी जीतने में भी कामयाब नहीं हुई है।

इस सीट पर भाजपा पहली बार पिछले चुनाव में ही जीती है। विस की 10 सीट ऐसी भी है जिन पर भाजपा को जीत इंतजार है। इन सीटों में से सुल्तानपुर माजरा, मंगोलपुरी, बल्लीमारान, जंगपुरा, अंबेडकर नगर एवं लक्ष्मी नगर (परिसीमन से पहले गीता कालोनी) में पिछले पांचों चुनाव में भाजपा जीत नहीं सकी है।

सीलमपुर विधान सभा क्षेत्र में चौधरी मतीन अहमद एक बार जनता दल, एक बार निर्दलीय और तीन बार कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल कर चुके हैं। उधर ‘आप’ ने अभी एक ही चुनाव लड़ा है, जिसमें उसने 28 सीटें जीती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed