फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The BJP launched a social harmony campaign in Delhi, using the occasion of Guru Ravidas Jayanti

Delhi NCR News: गुरु रविदास जयंती के बहाने भाजपा का दिल्ली में सामाजिक समरसता अभियान शुरू किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
गुरु रविदास जयंती के बहाने भाजपा का दिल्ली में सामाजिक समरसता अभियान शुरू किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा ने दिल्ली में सामाजिक समरसता के संदेश को राजनीतिक और संगठनात्मक अभियान का रूप देने की शुरुआत की है। तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित पावन माटी कलश वंदन एवं वितरण कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संत-महात्माओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास राजनीतिक महत्व दिया।
कार्यक्रम के बाद वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी के कलश दिल्ली के सभी 14 जिलों के लिए रवाना किए गए। भाजपा का लक्ष्य इन कलशों को जिलों, मंडलों और मंदिरों तक पहुंचाने के साथ गुरु रविदास के सामाजिक समरसता, समानता और मानव सम्मान के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाना है। ऐसे में यह अभियान भाजपा के संगठनात्मक विस्तार के साथ सामाजिक जुड़ाव की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरु रविदास के विचारों को सामाजिक समानता और सम्मान से जोड़ते हुए कहा कि उन्होंने भेदभाव से जकड़े समाज को नई दिशा दिखाई। लिहाजा गुरु रविदास के विचारों को केवल स्मरण करने के बजाय उन्हें सामाजिक जीवन और आचरण का हिस्सा बनाने की जरूरत है। उन्होंने गुरु रविदास के विचारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र से जोड़ते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं को सामाजिक समरसता और अंत्योदय की भावना का उदाहरण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वाराणसी से आई पावन माटी दिल्ली के हर घर और बस्ती तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने इसे संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के हर वर्ग को समान सम्मान और अवसर मिलना चाहिए। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पावन माटी कलशों को जिलों, मंडलों और मंदिरों तक ले जाकर गुरु रविदास के विचारों को प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के सांसद, विधायक, मंत्री, वरिष्ठ पदाधिकारी और संत-महात्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed