Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi eight month old baby kidnapping aligarh couple truck driver arrested

तीन बेटियां थीं, बेटा चाहिए था: ई-रिक्शा चालक मां का बच्चा लेकर भागा, ट्रक से अलीगढ़ पहुंचाया; तीन गिरफ्तार

Sun, 22 Nov 2026 04:47 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 22 Nov 2026 04:47 PM IST
सार

दिल्ली के मंडावली से आठ माह के बच्चे का अपहरण कर उसे अलीगढ़ पहुंचाने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, बेटे की चाहत में अलीगढ़ के दंपती ने ट्रक चालक के साथ मिलकर साजिश रची थी। बच्चे के बदले एक लाख रुपये देने का वादा किया गया था। मासूम को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन
delhi eight month old baby kidnapping aligarh couple truck driver arrested
पुलिस ने मां को सौंपा बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटे की चाहत में अलीगढ़ के एक दंपती ने ट्रक चालक रिश्तेदार के साथ मिलकर दिल्ली से आठ माह के एक बच्चे को अगवा कर लिया। ट्रक चालक ने भी बच्चे को अगवा कर दंपती को सौंप दिया। पूर्वी जिला की मंडावली थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर दंपती समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

एक लाख में किया सौदा
पकड़े गए आरोपियों की पहचान ट्रक चालक सिकंदरपुर (सुरीर) मथुरा, यूपी निवासी ऋषिपाल (40), गांव वाजिदपुर, टप्पल, अलीगढ़ निवासी छत्रु (50) और इसकी पत्नी कुसमा (45) के रूप में हुई है। छत्रु ने ऋषिपाल को बच्चे के बदले एक लाख रुपये देने का वादा किया था। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे की मां चलाती है ई-रिक्शा
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि लक्ष्मी नामक एक महिला ने अपने आठ माह के बेटे के अगवा करने की शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया कि वह पेशे से ई-रिक्शा चालक है। उसने अपने आठ माह के बेटे की देखरेख का जिम्मा ज्योति नामक एक महिला को दिया हुआ है। ज्योति उसके बेटे को लेकर पांडव नगर में कुछ सामान लेने गई थी।

विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुआ बच्चा चोर
अभी वह सामान निकलवा ही रही थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ज्योति से बातचीत करने लगा। इस बीच आरोपी बच्चे को लेकर वहां से गायब हो गया। पुलिस ने लक्ष्मी की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। एक टीम ने घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। जांच में एक व्यक्ति बच्चे को लेकर भागता हुआ दिखा।

चोरी कर टाटा-407 पर सवार होकर भागा बच्चा चोर
बाहर निकलने के बाद आरोपी एक ई-रिक्शा में सवार हुआ। आरोपी बच्चे को लेकर अक्षरधाम मंदिर के पास पहुंचा। वहां एक टाटा-407 खड़ा हुआ था। आरोपी ने बच्चे को टाटा-407 में रखा और नोएडा की ओर निकल गया। पुलिस ने टाटा-407 के नंबर की पड़ताल की। इसके बाद आरोपी चालक ऋषिपाल को दबोच लिया।

बच्चे को ले गया आरोपी अलीगढ़...
मासूम को अगवा करने के बाद आरोपी ट्रक में डालकर उसे अलीगढ़ के वाजिदपुर गांव पहुंचा। वहां पहुंचकर उसने बच्चे को दंपती छत्रु और कुसमा को सौंप दिया। पुलिस ने ऋषिपाल से पूछताछ के बाद वाजिदपुर गांव में छापेमारी कर बच्चे को बरामद कर लिया। दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने मासूम को अगवा करने की साजिश रचने की बात स्वीकार की।

छत्रु की पहले से तीन बेटियां, वंश चलाने के लिए थी बेटे की चाह
पेशे से किसान छत्रु के यहां तीन बेटियां हैं। उसे अपना वशं चलाने की चिंता थी। पहले से तीन बेटियां होने के कारण उसे बच्चा गोद भी नहीं मिल सकता था। करीब एक साल पहले ऋषिपाल से उन्होंने इसका जिक्र किया था। ऋषिपाल ने उनको बच्चे का इंतजाम करके लाने का वादा किया था। बदले में दंपती ने ऋषिपाल को एक लाख रुपये देने का वादा किया था। बच्चा लाने के बाद दंपती ने दो-तीन दिन में पैसे देने की बात की थी, लेकिन 24 घंटे के भीतर पुलिस ऋषिपाल और दंपती तक पहुंच गई और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed