फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Education Minister Manish Sisodia written to Union Minister of Education Dr Ramesh Pokhriyal Nishank requesting postponement of NEET JEE 2020 exams

मनीष सिसोदिया ने नीट-जेईई परीक्षा स्थगित करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र 

Wed, 26 Aug 2020 08:38 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 26 Aug 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
Delhi Education Minister Manish Sisodia written to Union Minister of Education Dr Ramesh Pokhriyal Nishank requesting postponement of NEET JEE 2020 exams
मनीष सिसोदिया - फोटो : Twitter

 

विज्ञापन

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को कोरोना माहमारी के कारण नीट-जेईई परीक्षाओं को स्थगित करने के लिए पत्र लिखकर अनुरोध किया है। 

सिसोदिया का कहना है कि परीक्षा लेने की पुरानी व्यवस्था पर चिपके रहना रुढ़िवादी और संकुचित सोच है। केंद्र सरकार को बिना समय गंवाए परीक्षा के संबंध में फैसला लेना चाहिए। नीट-जेईई परीक्षा कराने पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार को या तो परीक्षा स्थगित करनी चाहिए या फिर इसके लिए अन्य विकल्प तलाशने चाहिए।  

विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने इस मामले में केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार बिल्कुल आंख बंद करके बैठी है। सरकार को छात्रों की परेशानी समझ नहीं आ रही। सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि वह परीक्षा कराने की व्यवस्था कर लेंगे। कोरोना के इस दौर में बहुत अच्छी बात है की वो व्यवस्था कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे स्वास्थय मंत्री को कोरोना हुआ, गृह मंत्री अमित शाह को खुद भी कोरोना हुआ, कई राज्यों के मंत्रियों को राज्यपालों को मुख्यमंत्रियों को  कोरोना हुआ है, वो सब भी तो इसी व्यवस्था के अंदर आते हैं। इसी व्यवस्था के भरोसे यदि आप 28 लाख बच्चों को बोल देंगे कि आप परीक्षा दे दो, हम सब ठीक कर देंगे तो यह संभव नहीं है। 




मनीष सिसोदिया ने कहा कि दुनिया के तमाम देश सिस्टम परीक्षा से बाहर आ रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार परीक्षा कराने में लगी है। उन्होंने कहा कि  कोरोना के इस दौर में भी हम शिक्षा मुहैया करा रहे हैं, लेकिन तीन घंटे की परीक्षा से किसी के टैलेंट को नहीं खोजा जा सकता। यह संकुचित सोच ही है। सरकार के पास ज्यादा समय नहीं है, ऐसे में उसे जल्द ही कोई फैसला लेना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed